2 अक्टूबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए कल भारतीय टीम का चयन हो गया है। इस टेस्ट टीम के चयन से पहले ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी इस सीरीज में मौका दिया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, टेस्ट सीरीज में अपना चयन ना होने से सैनी बिल्कुल भी निराश नहीं हैं।
Third party image reference
सैनी ने टेस्ट टीम में ना चुने जाने को लेकर बयान देते हुए कहा, कि टेस्ट टीम में मुझे जगह बनाने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है। तभी मैं भारत की राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट टीम का हिस्सा बन पाउँगा। सैनी ने एक कार्यक्रम के आयोजन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं वेस्टइंडीज के दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा था।
Third party image reference
Loading...
तो मुझे ये महसूस हुआ था कि भारतीय टीम एक मजूबत गेंदबाजी वाली टीम है। इस टीम का हिस्सा बनने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इसके बाद ही मैं इस टीम का हिस्सा बन सकता हूं। आपको बता दें, भारत और वेस्टइंडीज के बीच जब टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी, उस समय भी सैनी भारतीय खेमे के साथ वहां मौजूद थे।
Third party image reference
सैनी उस समय एक नेट गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करवा रहे थे। सैनी ने आगे बात करते हुए कहा, कि मैंने उस सीरीज में बुमराह और शमी जैसे दिग्गज गेंदबाजों से काफी कुछ सीखा था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गलती की गुंजाइश कम होती है लिहाजा मैने अभ्यास में काफी कुछ सीखा।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम में जगह ना मिलने पर नवदीप सैनी ने दिया बयान
Reviewed by Admin
on
6:51 AM
Rating:


