टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के लिए तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गुरुवार के दिन भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले काफी समय से खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। जबकि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को पहली बार टीम इंडिया के टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। केएल राहुल के अलावा उमेश यादव को भी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में जगह नहीं दी गई है। जो कि हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के सदस्य थे।
Third party image reference
Loading...
केएल राहुल के खराब प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा के लिए टेस्ट टीम में वापसी करने का रास्ता आसान हो गया है। रोहित शर्मा अब मयंक अग्रवाल के साथ टेस्ट में भी ओपनिंग करेंगे। रोहित ने अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के लिए साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। चेतेश्वर पुजारा तीसरे नंबर पर और कप्तान विराट कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
Third party image reference
टीम का चयन समाप्त होने के बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि हम रोहित शर्मा को टेस्ट मैचों में ओपनिंग करने का मौका देना चाहते हैं।
Third party image reference
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच 10 अक्टूबर से पुणे में होगा। जिसके बाद तीसरा और आखिरी टेस्ट 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा।
घोषित हुई भारतीय टेस्ट टीम
Third party image reference
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, शुभमन गिल।
IND-SA : भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, नई जोड़ी करेगी ओपनिंग
Reviewed by Admin
on
6:53 AM
Rating:



