सुशांत की मौत से सदमे में बॉलीवुड, अनुपम खेर बोले- आखिर क्यों?....क्यों?

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई के फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सुशांत सिंह के राजपूत के करीबी बता रहे हैं कि वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे. 34 वर्षीय सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे. उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए. सुशांत के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरा बॉलीवुड सकते में है.

अनुपम खेर ने पूछा आखिर क्यों?

तमाम बॉलीवुड अभिनेता सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में सुशांत को याद करते हुए कहा, "मेरे प्यारे सुशांत सिंह राजपूत... आखिर क्यों?....क्यों?" अनुपम खेर के इस ट्वीट पर तमाम यूजर्स ने सुशांत को याद किया है. एक यूजर ने सुशांत की ही फिल्म का एक डायलॉग लिखते हुए कहा, "माही पक्का ना? बहुत टाइम है ना हमारे पास?"
मेरे प्यारे सुशांत सिंह राजपूत....आख़िर क्यों?....क्यों? 💔

— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 14, 2020
अक्षय कुमार ने कही ये बात
दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी है. अक्षय ने लिखा, "सच कह रहा हूं कि इस खबर ने मुझे स्तब्ध और निःशब्द कर दिया है. मुझे याद है जब मैंने छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत को देखते हुए अपने दोस्त साजिद से कहा था कि इसके निर्माता ने फिल्म का कितना आनंद लिया होगा और काश मैं इसका हिस्सा होता. ऐसा प्रतिभाशाली अभिनेता. भगवान उनके परिवार को शक्ति दे."

Honestly this news has left me shocked and speechless...I remember watching #SushantSinghRajput in Chhichhore and telling my friend Sajid, its producer how much I’d enjoyed the film and wish I’d been a part of it. Such a talented actor...may God give strength to his family 🙏🏻

— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 14, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे और श्रद्धा कपूर ने फीमेल लीड रोल प्ले किया था. अक्षय कुमार के ट्वीट पर तमाम फैन्स ने भी सुशांत को श्रद्धांजलि दी है. सवाल यही है कि आखिर क्यों किया उन्होंने सुसाइड?

सुशांत की मौत से सदमे में बॉलीवुड, अनुपम खेर बोले- आखिर क्यों?....क्यों? सुशांत की मौत से सदमे में बॉलीवुड, अनुपम खेर बोले- आखिर क्यों?....क्यों? Reviewed by kumar on 4:24 AM Rating: 5
Powered by Blogger.