सुशांत ने मां के नाम लिखी थी आखिरी पोस्ट, कहा - 'आंसुओं से सब उड़ रहा है'

साल 2020 बॉलीवुड के लिए काल बनकर आया है। इस साल अभिनेता इरफान खान, ऋषि कपूर और वाजिद खान जैसी बड़ी हस्तियां दुनिया को अलविदा कह गई। वहीं अब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सुशांत के घर में काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस को फोन कर के इसकी जानकारी दी।


एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने मुंबई, ब्रांदा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे| हालांकि पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है। उनके फैंस के लिए किसी रहस्‍य से कम नहीं है।


बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर पर दुख जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने एक कहा कि अगर आप उनके इंस्टा अकाउंट का आखिरी ट्वीट देखेंगे तो आपको इसकी वजह पता चल जाएगी।

मेरे प्यारे सुशांत सिंह राजपूत....आख़िर क्यों?....क्यों? 💔

— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 14, 2020
दरअसल, उन्होंने 3 जून को अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी एक तस्‍वीर मां के साथ शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आंसुओं से धुंधला भूतकाल भांप बन उड़ रहा है.. न खत्‍म होने वाले सपने एक मुस्‍कुराहट की शक्‍ल ले रहे हैं और जिंदगी चल रही है... इन दोनों के बीच मोल-भाव चल रहा है... #मां'



सुशांत अपनी मां के काफी करीब थे लेकिन 2002 में उनके निधन के बाद वह काफी हताथ हो गए थे। कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि हर टीवी पर हर वक्त मुस्कुराने वाले सुशांत अंदर ही अंदर घुट रहे हैं।

सुशांत ने मां के नाम लिखी थी आखिरी पोस्ट, कहा - 'आंसुओं से सब उड़ रहा है' सुशांत ने मां के नाम लिखी थी आखिरी पोस्ट, कहा - 'आंसुओं से सब उड़ रहा है' Reviewed by kumar on 4:20 AM Rating: 5
Powered by Blogger.