लॉकडाउन में सनी लियोन एक बड़ी मजबूरी की वजह से अमेरिका गई हैं !

पूरा देश कोविड-19(Covid-19) की चपेट में हैं। कोरोनावायरस(Coronavirus) ने मुंबई शहर पर सबसे ज्यादा असर दिखाया है। इसी बीच लॉकडाउन(Lockdown) के दौरान मई महीने में बॉलीवुड एक्ट्रेस  सनी लियोन(Sunny Leone) अपने पति डेनियल वेबर(Daniel Weber) और तीनों बच्चों निशा(Nisha), अशर(Asher) और नोआ(Noah) के साथ मुंबई छोड़कर अमेरिका के लॉस एंजेलिस(Los Angeles) में रहने चली गई थीं। सन्नी को अपने बच्चों के लिए मुंबई शहर से ज्यादा सुरऋति अपना लॉस एंजेलिस वाला घर लगा था। 

अब एक इंटरव्यू में सनी ने खुलासा किया है कि वह अपना मुंबई वाला घर नहीं छोड़ना चाहती हैं, और जल्द से जल्द वापिस लौटना चाहती हैं।हाल ही में सन्नी ने एक इंटरव्यू में इंडिया छोड़कर अमेरिका रहने जाने की वजह का खुलासा किया है।

सनी ने कहा कि “व्यक्तिगत रूप से, मुंबई छोड़कर जाते वक्त में दुखी थी, और मुझ पर भरोसा कीजिए मैं नहीं जाना चाहती थी, इसलिए मुझे यहां आने का फैसला लेने में इतना वक्त लगा। हांलाकि, इस वक्त हमारे लिए डैनियल की मां और उनके परिवार के साथ रहना ज्यादा महत्वपूर्ण था। बाकि सभी की तरह वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते थे।“ इसी के साथ सनी ने वापिस इंडिया लौटने के प्लान के बारे में बात की। सनी ने कहा कि वह जल्द से जल्द वापिस अपने मुंबई वाले घर में लौटना चाहती हैं। हांलाकि इसके लिए उन्हें इंटरनैशनल फ्लाइट्स के खुलने का इंतज़ार करना होगा।

इंटरव्यू में सनी ने कहा कि-“जैसा कि मैने कहा, मैं अपने मुंबई के घर को बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहती थी। लेकिन मेरी इंडिया लौटने की पूरी प्लानिंग इंटरनैशनल फ्लाइट्स के फिर से शुरू होने पर आधारित है। जैसे ही फ्लाइट्स शुरु हो जाएंगी हम फिर वापिस आ जाएंगे। हम अगली ही फ्लाइट से भारत वापिस आना चाहते हैं।“

आपको बता दें कि 8 मई मदर्स डे के मौके पर सन्नी ने इंस्टाग्राम पर अपने तीनों बच्चों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, और ये जानकारी थी की वह और डेनियल अपने बच्चों के साथ लॉस एंजेलिस में रहने आ गए हैं। उन्हें लगा कि उनके बच्चे किलर कोरोनावायरस से यहां ज्यादा सुरक्षित रहेगें। सनी और उनका पूरा परिवार इन दिनों लॉस एंजेलिस में काफी इजॉए कर रहा है। सनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके अपनी अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं।
लॉकडाउन में सनी लियोन एक बड़ी मजबूरी की वजह से अमेरिका गई हैं ! लॉकडाउन में सनी लियोन एक बड़ी मजबूरी की वजह से अमेरिका गई हैं ! Reviewed by kumar on 4:56 AM Rating: 5
Powered by Blogger.