दबंग के डायरेक्टर अभिनव बोले- जहरीले तालाब के हेड हैं सलमान एंड फैमिली, मैंने भी घुटने नहीं टेके


फिल्म मेकर अभिनव सिंह ने भी सरकार से इस मामले की तह तक छानबीन की अपील की है। अभिनव ने अपने फेसबुक पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उन कड़वे सच को लेकर काफी बातें कही हैं जिसकी वजह से सुशांत परेशान थे। उन्होंने लिखा है- सुशांत ने इंडस्ट्री के उस बड़े प्रॉब्लम को सामने लाकर रख दिया है, जिससे हममें से कई लोग डील करते हैं। वैसे वास्तव में ऐसी कौन सी वजह हो सकती है जो किसी को ऐसा करने पर मजबूर कर दे? मुझे डर है कि यह #metoo की तरह एक बड़े मूवमेंट की शुरुआत न हो। अभिनव ने भी सलमान खान और उनकी फैमिली पर परेशान करने औ टार्चर के आरोप लगाये हैं।

My appeal to the Government to launch a detailed investigation. Rest in peace Sushant Singh Rajput… Om Shanti.. But…
Posted by Abhinav Singh Kashyap on Monday, June 15, 2020
सुशांत सिंह राजपूत की घटना ने यशराज फिल्म्स के टैलंट मैनजमेंट एजेंसी की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिये हैं, जिसने हो सकता है उन्हें यह कदम उठाने को मजबूर किया हो। ये लोग आपका करियर नहीं बनाते, आपके करियर को बर्बाद करके रख देते हैं। एक दशक से तो मैं खुद ये सब झेल रहा हूं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं – बॉलिवुड के हर टैलंट मैनजर और सभी टैलंट मैनेजमेंट एजेंसी कलाकारों के लिये बर्बादी हैं। ये सभी वाइट कॉलर्ड दलाल होते हैं। इनके साथ सभी इनवॉल्व रहते हैं। इनका एक ही सिंपल मंत्र है- हमाम में सब नंगे और जो नंगे नहीं हैं उनको नंगा करो क्योंकि अगर एक भी पकड़ा गया तो सब पकड़े जायेंगे।

जैसे ही ये टैलंट इन एजेंसी के साथ डील साइन करते हैं उसके बाद करियर से जुड़े किसी भी फैसले को लेकर उनकी अपनी च्वाइस का अधिकार खत्म हो जाता है। उन्हें बंधुआ मजदूर की तरह कम पैसों पर काम करवाया जाता है। …और यदि वह बहादुर है और मैनेजमेंट के हाथ से छूट भी जाता है तो फिर उन्हें सिस्टम जानबूझकर बॉयकॉट कर देता है। उसका नाम तब तक के लिए गायब हो जाता है जबतक वह अपने बेहतर कल की उम्मीद में किसी और एजेंसी का हाथ न थाम ले।
दबंग के डायरेक्टर अभिनव बोले- जहरीले तालाब के हेड हैं सलमान एंड फैमिली, मैंने भी घुटने नहीं टेके दबंग के डायरेक्टर अभिनव बोले- जहरीले तालाब के हेड हैं सलमान एंड फैमिली, मैंने भी घुटने नहीं टेके Reviewed by kumar on 4:58 AM Rating: 5
Powered by Blogger.