इस क्रिकेटर के लिए धड़कता है सपना चौधरी का दिल, बचपन से है फेवेरट

हरियाणा की डांस क्वीन सपना चौधरी अब पूरे देश में लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं, वो अपने ठुमकों से हर किसी को दीवाना बना लेती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपना टीम इंडिया में किसकी दीवानी है, सपना एक प्रोग्राम में जब ये सवाल पूछा गया कि आपको सबसे ज्यादा कौन क्रिकेटर पसंद है, तो उन्होने बिना झिझक एक पूर्व क्रिकेटर का नाम लिय., आइये आपको बताते हैं कि डांस क्वीन का दिल किसके लिये धड़कता है।


ना धोनी ना विराट
जिन्हें सपना चौधरी पसंद करती हैं, वो ना तो पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी हैं और ना ही मौजूदा कप्तान विराट कोहली, दिल्ली में जन्मी और हरियाणा में पल-बढी सपना के पसंदीदा क्रिकेटर भी इन दोनों जगहों से ही ताल्लुक रखते हैं, उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स हैं, दरअसल सपना टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं।


अपनी फीलिंग्स बयां की
सपना चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने सबसे पसंदीदा क्रिकेटर को लेकर अपनी फीलिंग्स बयां की है, उन्होने कहा कि वैसे तो मैं किसी को फॉलो नहीं करती, लेकिन मुझे वीरेन्द्र सहवाग काफी पसंद हैं, मैं उनकी बचपन से ही फैन रही हूं, और आज भी वो मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं।

कमाल का क्रिकेट खेला
सपना के मुताबिक सहवाग ने काफी सालों तक भारतीय टीम के लिये शानदार क्रिकेट खेला है, आपको बता दें कि वीरु मूल रुप से हरियाणा के रहने वाले हैं, और दिल्ली के नजफगढ में पले-बढे हैं, 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दावा किया जा रहा था कि वो हरियाणा से चुनाव भी लड़ सकते हैं, हालांकि इन खबरों को उन्होने खारिज किया था।
इस क्रिकेटर के लिए धड़कता है सपना चौधरी का दिल, बचपन से है फेवेरट इस क्रिकेटर के लिए धड़कता है सपना चौधरी का दिल, बचपन से है फेवेरट Reviewed by kumar on 4:29 AM Rating: 5
Powered by Blogger.