शिखर धवन के बेटे जोरावर को कहा गया ‘काला’ पत्नी आयशा भड़की, सिखाया सबक

अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के नागरिक जॉर्ज फ्लोएड की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी. डेरेक चाउविन नाम के एक पुलिस अधिकारी ने फ्लोएड की गर्दन को तब तक अपने घुटने से दबाए रखा, जब तक उनका दम नहीं निकल गया. इसके बाद से अमेरिका समेत पूरी दुनिया के अश्वेत लोगों में काफी रोष है और वह अमेरिकी पुलिस के विरोध में सड़कों पर उतर आए थे. डैरेन सैमी, क्रिस गेल और केएल राहुल जैसे क्रिकेटरों ने भी इस मुद्दे को सोशल मीडिया में उठाया था.

जोराबर बेटा, तुम काले हो, तुम काले बने रहोगे
शिखर धवन के बेटे जोरावर को कहा गया ‘काला’ पत्नी आयशा भड़की, सिखाया सबक
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन की पत्नी आयशा धवन ने अपने बेटे जोरावर के साथ अपने अधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी. इस तस्वीर में आयशा धवन और जोरावर अपने चेहरें पर बेसन लगाए हुए नजर आ रहे हैं.

आयशा और जोरावर द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “जोराबर बेटा, तुम काले हो, तुम काले बने रहोगे”

आश्चर्य है कि लोग त्वचा के रंग के बारे में बहुत चिंतित

आयशा धवन फैन के इस कमेंट से काफी क्रोधित हो गई और उन्होंने तुरंत इसके खिलाफ एक बड़ा संदेश लिखते हुए कहा, “मुझे आश्चर्य है कि लोग त्वचा के रंग के बारे में बहुत चिंतित हैं. यदि कोई व्यक्ति भूरा, काला, सफेद या पीला है, तो इससे क्या फर्क पड़ता है? मेरे लिए मजेदार बात यह है कि कुछ लोग जो भारतीय हैं, उन्हें तार्किक और जैविक रूप से भूरा होने पर त्वचा के रंग की समस्या होती है? दुनिया के उन हिस्सों में त्वचा बहुत सामान्य है.

आप केवल अपने आत्मा को नकार रहे

आयशा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “यह ऐसा है जैसे आप केवल अपने आप को नकार रहे हैं और दूसरी बात यह है कि जितना अधिक आप अपनी वास्तविकता को नकार रहे हैं उतना ही अधिक आप पीड़ित हैं.” हालांकि अपने इस पोस्ट को जल्द ही आयशा धवन ने हटा दिया.

शिखर धवन के बेटे जोरावर को कहा गया ‘काला’ पत्नी आयशा भड़की, सिखाया सबक शिखर धवन के बेटे जोरावर को कहा गया ‘काला’ पत्नी आयशा भड़की, सिखाया सबक Reviewed by kumar on 8:20 AM Rating: 5
Powered by Blogger.