ऑस्ट्रेलिया की टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर आईपीएल 2020 के आयोजन को लेकर अभी भी आशावादी हैं। उनका कहना है कि अगर इस साल टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं होता है तो उसके स्थान पर वो भारत आकर आईपीएल खेलने के लि पूरी तरह से तैयार हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स पहले ही कह चुके हैं कि अक्टूबर-नवंबर में 16 टीमों के टूर्नामेंट की मेजबानी करना थोड़ा ‘अवास्तविक' होगा।
इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है और उसके अगले महीने ऐसा करने की उम्मीद है। बायें हाथ के बल्लेबाज वार्नर भी पहले ही कह चुके हैं कि टीमों की संख्या को देखते हुए टी-20 विश्व कप का आयोजन मुश्किल काम होगा। उन्होंने कहा कि सभी इस मामले में आईसीसी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं वार्नर टीम इंडिया के खिलाफ आस्ट्रेलिया में होने वाली चार टेस्ट मैचों की आगामी सीरीज में खेलने को लेकर उत्सुक हैं। डेविड वार्नर हालांकि इस हाई प्रोफाइल सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली को उकसाना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, कि विराट कोहली को छेड़ना अच्छा नहीं हैं क्योंकि इससे हमे नुकसान हो सकता हैं।

आईपीएल 2020 को लेकर डेविड वार्नर ने दिया बड़ा बयान
Reviewed by kumar
on
8:22 AM
Rating:
Reviewed by kumar
on
8:22 AM
Rating: