पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से शादी को लेकर किया खुलासा, कही ये बड़ी बात

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने 10 साल पहले जब निकाह की रस्में अदा की थीं तो दोनों देश में इसे लेकर बेहद होहल्ला मचा था। लेकिन अब क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

इन दोनों की शादी हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में हुई थी, जहां एक बड़ा समारोह रखा गया था। सबसे प्रसिद्ध खेल जोड़ों में से एक होने के बावजूद उन्हें एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता है, क्योंकि सानिया हैदराबाद में रहती हैं, जबकि शोएब मलिक ज्यादातर पाकिस्तान के सियालकोट में रहते हैं।

उनका कहना है कि जब उन्होंने और सानिया ने निकाह करने का निर्णय लिया था तो दोनों ने राष्ट्रीयता नहीं एक-दूसरे का प्यार देखा था। शोएब मलिक ने कहा है, “एक शादी में आप इस बात की चिंता नहीं करते हैं कि आपका साथी कहां से है या देशों के बीच या राजनीति में क्या चल रहा है। वह हमारा डोमेन नहीं है।”

शोएब ने कहा, “ज्यादा विस्तार से बात करें तो मेरे बहुत सारे दोस्त हैं, जो भारतीय हैं और मैं दोनों देशों के बीच के संबंधों के कारण उनके साथ कभी तनाव महसूस नहीं किया.” मलिक ने आगे कहा,”मैं एक क्रिकेटर हूं, राजनेता नहीं.”

बता दें कि शोएब और सानिया शादी के दस साल के बाद साल 2018 के आखिर में एक बच्चे के माता-पिता बने।
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से शादी को लेकर किया खुलासा, कही ये बड़ी बात पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से शादी को लेकर किया खुलासा, कही ये बड़ी बात Reviewed by kumar on 6:32 AM Rating: 5
Powered by Blogger.