सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सलमान खान का पूरा परिवार निशाने पर आ गया है। पहले सोशल मीडिया यूजर्स ने नेपोटिज्म का आरोप लगाया। उसके बाद निर्देशक अभिनव कश्यप ने खान परिवार पर एक के बाद एक हमले किए। इस बीच सलमान खान की बहन अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा और दो बच्चों के साथ अपने ससुराल हिमाचल पहुंची हैं। हालांकि, खबर है कि ससुराल पहुंचते ही यह परिवार होम क्वॉरंटीन हो गया है। शादी के बाद दूसरी बार अर्पिता अपने ससुराल पहुंची हैं।
जानकारी के मुताबिक, अर्पिता परिवार के साथ अनिल शर्मा के नए मकान में रह रही हैं। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्रशासन की मंजूरी के बाद आयुष, अर्पिता और उनके दो बच्चे मंडी पहुंचे हैं। चंडीगढ़ से परिवार हेलीकॉप्टर से पहुंचा है। दोनों बच्चों की उम्र 10 साल से कम है इसलिए उन्हें होम क्वारंटीन रखा गया है।
सभी 14 जून को मुंबई से मंडी पहुंचे हैं। वहां पहुंचते ही इनका कोरोना टेस्ट किया गया और इसके लिए सैंपल लिए गए हैं। कोरोना को लेकर नियमों के तहत अर्पिता, आयुष अपने बच्चों को लेकर क्वॉरंटीन हो गए हैं। बता दें कि अर्पिता की शादी पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम के पोते और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष के साथ हुई है।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने बॉलिवुड में नेपोटिज़म के मुद्दे को फिर से गर्मा दिया है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं और ऐसी हस्तियों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं जिन्हें इसका फायदा मिला है।
सलमान खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर संग कई स्टार्स को अभी तक ट्रोल किया जा चुका है। कइयों ने खुद को ट्विटर से दूर कर लिया है, जिनमें से एक आयुष शर्मा भी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष, सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म 'लवयात्री' में नजर आए थे।

शादी के बाद दूसरी बार ससुराल पहुंचीं अर्पिता खान, परिवार का हुआ कोरोना टेस्ट
Reviewed by kumar
on
7:33 AM
Rating:
Reviewed by kumar
on
7:33 AM
Rating: