कोरोना वायरस के कारण शमा सिकंदर को लगा ये झटका, जल्द करने जा रही थी यह काम !


कोरोना वायरस का प्रकोप के कारण आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स की शादी पर भी ग्रहण लगा हुआ हैं। टीवी और फिल्म एक्ट्रेस शमा सिकंदर 3 महीने बाद यानी सितंबर में मंगेतर जेम्स मिलिरॉन के साथ 7 फेरे लेने वाली थीं।हालांकि कोरोना के चलते उन्होंने अपनी शादी को फिलहाल पोस्टपोन करना ही ठीक समझा।
शमा और जेम्स ने वर्ष 2016 में सगाई की थी।



शमा सिकंदर ने कहा, हमने सितंबर के आखिर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की थी। वेन्यू से लेकर सबकुछ फाइनल हो चुका था। हमारी फैमिलीज ने सारी तैयारी शुरू कर दी थी। जेम्स के माता-पिता अमेरिका में रहते हैं और यहां आने के लिए उन्हें पासपोर्ट और जरूरी डाक्यूमेंट्स बनवाने थे।



शमा के मुताबिक, उन्होंने पेपरवर्क शुरू भी कर दिया था लेकिन अब सबकुछ रोक दिया गया है। फिलहाल ट्रैवलिंग के लिए यह वक्त सही नहीं है। जेम्स तो मेरे साथ मुंबई में ही हैं पर अब हमें उनके पेरेंट्स की फिक्र सता रही है। कोरोना वायरस ने हमारी जिंदगियों को बदल के रख दिया है। हम बस अपने आस-पास के लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। शादी जब होनी होगी, तब हो जाएगी।
कोरोना वायरस के कारण शमा सिकंदर को लगा ये झटका, जल्द करने जा रही थी यह काम ! कोरोना वायरस के कारण शमा सिकंदर को लगा ये झटका, जल्द करने जा रही थी यह काम ! Reviewed by kumar on 6:01 AM Rating: 5
Powered by Blogger.