धोनी की बायोपिक में सुशांत की बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला ने एक्टर के लिए कही ये बात

 बॉलीवुड एक्टर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। एक्टर के सुसाइड की खबर से देश में मातम छाया हुआ है। सुशांत को फिल्मों में काम करके 7 साल हुए थे। लेकिन इन 7 सालों में एक्टर ने सबका दिल जीत लिया। एक्टर का ये करियर उन्होंने खुद अपने दम पर बनाया था। इन 7 सालो में एक्टर ने कई चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बना ली। 
सुशांत ने ब्योमकेश बक्शी (Byomkesh Bakshi), काई पो चे (Kai Po Che), केदारनाथ (Kedarnath), छिछोरे (Chhichhore)  जैसी फिल्मों से अपने एक्टिंग टैलेंट को साबित करने में कामयाब रहे थे लेकिन स्टार क्रिकेटर एम एस धोनी की बायोपिक में लीड रोल निभाकर सुशांत ने साबित कर दिया था कि वे लंबी रेस के घोडे़ होने जा रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और अपने उज्जवल करियर को बीच में ही छोड़ दिया है।

एम एस धोनी की बायोपिक में सुशांत की बहन का किरदार भूमिका चावला (Bhumika Chawla) ने निभाया था। भूमिका इससे पहले सलमान खान के साथ फिल्म तेरे नाम में अपने रोल से काफी चर्चा बटोर चुकी थीं। भूमिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सुशांत को याद की है। उन्होंने सुशांत के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा- ”ये फिल्म एम एस धोनी का आखिरी दिन था जब हमने शूटिंग की थी। मुंबई में. हमने साथ में फोटो क्लिक की और 2016 जनवरी में हम सब एक दूसरे को अलविदा कह दिए थे। वो एक अंत था और आज एक अंत है”.


गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों पर इसका जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। एक्टर के सुसाइड को लेकर बॉलीवुड से जुड़े 8 सेलेब्स के नाम FIR भी दर्ज कराया गया है। जिसमें सलमान खान, करण जौहर, समेत 8 लोगो के नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत पिछले कई महीनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। सुशांत की मौत के बाद फैंस उनके थ्रोबैक वीडियोज और फोटोज शेयर करके उन्हें याद कर रहे है।
धोनी की बायोपिक में सुशांत की बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला ने एक्टर के लिए कही ये बात धोनी की बायोपिक में सुशांत की बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला ने एक्टर के लिए कही ये बात Reviewed by kumar on 5:57 AM Rating: 5
Powered by Blogger.