BCCI अध्‍यक्ष गांगुली के परिवार में 4 लोग हुए कोरोना संक्रमित, CAB ने कहा-स्नेहाशीष गांगुली पूरी तरह स्वस्थ

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है, अब इस महामारी की चपेट में बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली का परिवार भी आ चूका है। हालाँकि सौरव गांगुली के बड़े भाई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के सचिव स्नेहाशीष गांगुली पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सीएबी ने उन अफवाहों को दरकिनार करते हुए स्पष्ट किया कि उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।


दरअसल, सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली की पत्नी और उनके सास-ससुर को कोरोना वायरस हो गया है। हालांकि ये खबर भी आई थी कि स्नेहाशीष भी कोरोना से पीड़ित हैं लेकिन ये रिपोर्ट गलत है। सीएबी ने शनिवार को स्नेहाशीष गांगुली के स्वास्थ्य को लेकर प्रेस नोट जारी किया। उसमें स्नेहाशीष के हवाले से लिखा गया है, 'मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं और ऑफिस जा रहा हूं, मेरी बीमारी से जुड़ी बातें बेबुनियाद हैं।'


उन्होंने कहा, 'अब इसके बाद उम्मीद की जाती है कि मेरी सेहत से जुड़ी झूठी और सनसनीखेज बातों पर विराम लग जाएगा।' 52 साल के स्नेहाशीष गांगुली ने 59 प्रथम श्रेणी क्रिकेट (1986/87-1996/97) मुकाबले खेले हैं. बंगाल की ओर से खेल चुके बाएं हाथ के बल्लेबाज स्नेहाशीष ने अपने करियर के दौरान 6 फर्स्ट क्लास शतक और 11 अर्धशतक जमाए।


रिपोर्ट के अनुसार स्नेहाशीष के सास और ससुर पिछले सप्‍ताह कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनमें सेहत संबंधी शिकायत की और सभी में कोविड-19 के ही लक्षण नजर आए, जब वे दूसरे घर में रह रहे थे। वह गांगुली का पैतृक घर नहीं था, स्नेहाशीष वर्तमान में बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के संयुक्त सचिव हैं। उन्‍होंने अपने समय में बंगाल क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्‍व किया था।
BCCI अध्‍यक्ष गांगुली के परिवार में 4 लोग हुए कोरोना संक्रमित, CAB ने कहा-स्नेहाशीष गांगुली पूरी तरह स्वस्थ BCCI अध्‍यक्ष गांगुली के परिवार में 4 लोग हुए कोरोना संक्रमित, CAB ने कहा-स्नेहाशीष गांगुली पूरी तरह स्वस्थ Reviewed by kumar on 6:21 AM Rating: 5
Powered by Blogger.