मिचेल स्टार्क ने दिया चोट लगने का सबूत, अब BCCI से करेंगे 11 करोड़ रुपए की मांग

 साल 2018 में चोट के कारण आईपीएल ना खेल पाने के कारण ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सबूत दिया है. उनका कहना है कि उन्हें चोट लगी थी, ऐसे में वो बीमा राशि के हकदार हैं. 2018 में स्टार्क शाहरुख खान की टीम केकेआर से जुड़े थे. दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध दूसरे टेस्ट मैच के दौरान साल 2018 में उन्हें चोट लगी थी. जिसका वीडियो फुटेज भी उन्होंने सौंपा है. वो साबित करना चाहते हैं कि उन्हें खेल के दौरान चोट लगी. जिस कारण वे केकेआर की ओर से नहीं खेल पाए और वह 11करोड़ रुपए की बीमा राशि की हकदार है. इस पर सुनवाई 12 अगस्त को होगी.

मिचेल स्टार्क ने दिया चोट लगने का सबूत, अब BCCI से करेंगे 11 करोड़ रुपए की मांग
बीमा कंपनी के खिलाफ पिछले साल अप्रैल महीने में स्टार्क ने मामला दर्ज करवाया था. बीमा कंपनी ने इसका विरोध किया था कि चोट एलिजाबेथ में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान लगी. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार इस मामले की सुनवाई 12 अगस्त को होगी. दोनों के बीच पिछले महीने अध्यक्षता की भी कोशिश नाकाम हो गई, जब स्टार्क के मैनेजर एंड्रयू फ्रेजर ने फॉक्स स्पोर्ट्स की वीडियो फुटेज मुहैया कराई. जिसमें स्टार्क दूसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंदबाजी कर रहे थे. आईपीएल सीजन 2018 के लिए स्टार्क को को केकेआर की टीम ने 18 लाख डॉलर में अनुबंधित किया था.

समाचार पत्र की खबर के मुताबिक- बीमा कंपनी के वकीलों ने कहा इसलिए देरी हुई क्योंकि 10 मार्च से फुटेज का आकलन करने का पर्याप्त समय नहीं मिला. एक फुटेज एक मिनट 37 सेकेंड जबकि दूसरी सात मिनट 25 सेकेंड की है. स्टार्क की कानूनी टीम ने बताया कि बीमा कंपनी के पास मामले की समीक्षा करने और फुटेज की मांग करने के लिए 13 महीने का समय था. स्टार्क को साबित करना होगा उन्हें ज्ञात स्थान और उस समय पर एकमात्र और अचानक चोट लगी. स्टार्क सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे थे. दोनों पक्षों ने अपना पक्ष रखते हुए मेडिकल रिपोर्ट सौंपी दी है.

मिचेल स्टार्क ने दिया चोट लगने का सबूत, अब BCCI से करेंगे 11 करोड़ रुपए की मांग मिचेल स्टार्क ने दिया चोट लगने का सबूत, अब BCCI से करेंगे 11 करोड़ रुपए की मांग Reviewed by kumar on 6:26 AM Rating: 5
Powered by Blogger.