पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका अब 7 और खिलाड़ी पायें गये कोरोना पॉजिटिव

विश्व इस समय से जूझ रहा है. जिससे क्रिकेट जगत भी पूरी तरह से प्रभावित हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कई खिलाड़ी अब कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं. कल 3 खिलाड़ियों के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया की कई दिग्गजों सहित और 7 खिलाड़ी अब कोरोना पॉजिटिव पायें गये हैं. जिसमें बड़े नाम भी शामिल है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के 7 और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका अब 7 और खिलाड़ी पायें गये कोरोना पॉजिटिव
कोरोना वायरस पाकिस्तान में बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है. क्रिकेट में भी इसका असर बहुत ज्यादा हो रहा है. पाकिस्तान के कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पायें गये हैं. इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कराया था. जिसमे कल के दिन हारिस रऊफ, हैदर अली और शादाब खान का नाम शामिल था.

अब आज के दिन ईएसपीएन की रिपोर्ट्स के अनुसार काशिफ भट्टी, मोहम्मद हसनैन, फखर जमान, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हफीज, और इमरान खान का नाम शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी मौजूदा समय में किसी ना किसी फ़ॉर्मेट में पाकिस्तान टीम के लिए खेलते हुए नजर आते हैं. अब इंग्लैंड दौरे के पहले ये घटना क्रिकेट जगत पर बहुत बड़ा असर डाल सकती है. क्रिकेट शुरू होने में अब और ज्यादा समय लग सकता है.

तेजी से पाकिस्तान में क्रिकेटर हो रहे हैं कोरोना पॉजिटिव

इन सभी खिलाड़ियों के कोरोना के चपेट में आने के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज पर भी रोक लग सकती है. जो बहुत ज्यादा प्रभावित होता जा रहा है. हालाँकि फ़िलहाल इन खिलाड़ियों को आइसोलेशन में ही रखने का फैसला किया गया है. जहाँ पर उनकी स्थिति पर सभी नजर बना कर रखेंगे.

हालाँकि डॉक्टर की मदद भी जरुर लिया जा सकता है. मौजूदा समय के खिलाड़ियों के चपेट में आने से पहले पाकिस्तान में पूर्व खिलाड़ी भी इससे प्रभावित हो चुके हैं. पूर्व दिग्गज आलराउंडर भी कोरोना पॉजिटिव ही हैं. जिनका फ़िलहाल इलाज चल रहा है. हालाँकि फैन्स को अब दुआ करनी होगी. जिससे जल्द ये क्रिकेट इससे उबर जाएँ.

क्रिकेटर पर अब बढ़ रहा है खतरा

इंग्लैंड की टीम 8 जुलाई से के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज खेलनी वाली है. कोरोना वायरस के बाद पहली बड़ी सीरीज होने वाली हैं. इसके बाद पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड का दौरा करने वाली हैं. जिस सीरीज पर अब संदेह बना हुआ है. हालाँकि इसका फैसला जल्द ही पीसीबी के द्वारा लिया जा सकता है. क्रिकेट जगत इस खबर से सकते में आ गया है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका अब 7 और खिलाड़ी पायें गये कोरोना पॉजिटिव पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका अब 7 और खिलाड़ी पायें गये कोरोना पॉजिटिव Reviewed by kumar on 8:17 AM Rating: 5
Powered by Blogger.