साउथ की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी बातें कर रही है। दरअसल, काजल ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो जल्द ही शादी करने वाली हैं। जी हां काजल जल्द ही शादी की प्लानिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने इस बात का खुलासा किया है कि वह जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक शो में दी। दरअसल, अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो अपना घर बसाने की अपनी प्वानिंग कर रही हैं। इंटरव्यू में जब उनसे उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया, तो काजल ने कहा: “हां, मैं जल्द ही शादी की प्लानिंग कर रही हूं।”
Third party image reference
जब उनसे ये पूछा गया कि वो अपने होने वाले पति में कौन-कौन से गुण चाहती हैं, तो उन्होंने कहा – “बहुत सारी खुबियां, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उसके पास खुद को संभालने, देखभाल करने और आध्यात्मिक होना चाहिए।” अभिनेत्री ने अपने आध्यात्मिक होने के बारे में भी कहा, “मैं बहुत आध्यात्मिक हूं, मेरे पास भगवान शिव की एक छोटी मूर्ति भी है जो मेरे साथ हमेशा रहती है।” इंटरव्यू के दौरान जब काजल से ‘किल, हुक अप और मैरी’ का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो राम चरण को मारना चाहेंगी। एन टी रामा राव जूनियर के साथ हुक अप करना चाहेंगी और प्रभास के साथ शादी करना चाहेंगी।
Third party image reference
आपको बता दें कि काजल अग्रवाल ने साउथ सिनेमा की तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और बॉलीवुड में भी काम किया है। काजल ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया कि एक बार एक्टर राम चरण के साथ उनके लिव-इन रिलेशनशिप में होने की अफवाहें खूब वायरल हुई थीं लेकिन बाद में वो सिर्फ अफवाह ही निकलीं। काजल ने आगे बताया कि ऐसी अफवाह इस वजह से फैल गई थी कि वे एक ही बिल्डिंग में रहते थे लेकिन काजल ने स्पष्ट किया कि उस दौरान वो उनसे कभी नहीं मिलीं।
Third party image reference
19 जून, 1985 को मुंबई में जन्मी काजल ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडियन सिनेमा से की थी। इसके बाद इन्होंने साउथ के सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया जिनमें अल्लू अर्जुन, विजय, महेश बाबू और रवि तेजा जैसे एक्टर्स शामिल हैं। काजल अग्रवाल ने साल 2011 में फिल्म सिंघम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इन्होंने साउथ की मगधिरा, नायक, आर्या-2 बिजनेस मैन जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म सिंघम में अजय देवगन के साथ काम किया और वो इस फिल्म की वजह से बॉलीवुड में खूब लोकप्रिय हुई थी। इसके अलावा साउथ में इन्होंने कई फिल्मों में काम किया और वहां की जनता इन्हें बखूबी जानती हैं। काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
आपको बता दें कि साउथ की टॉप और बॉलीवुड में बेहतर तलाश रहीं काजल अग्रवाल का जन्मदिन 19 जून को पड़ता है। काजल ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म ‘सिंघम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और बाद वो ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ में भी नजर आ चुकी हैं। काजल भले ही बॉलीवुड में अभी तक अपना सिक्का न जमा पाईं हो लेकिन साउथ इंडस्ट्री में काजल का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल है।
दीपिका-प्रियंका के बाद अब इस अभिनेत्री पर छाया शादी का जुनून, कैसा लड़का चाहिए? खोला राज
Reviewed by Admin
on
5:02 AM
Rating:


