ऐश्वर्या राय के बर्थडे के लिए अभिषेक ने बनाया खास प्लान, इस जगह होगा सेलिब्रेशन


Third party image reference
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का बहुत ही जल्द जन्मदिन आने वाला है, जिसको लेकर न सिर्फ उनके फैंस काफी उत्साहित हैं, बल्कि उनके पति अभिषेक बच्चन भी काफी बेताब दिख रहे हैं। जी हां, अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए काफी उत्सुक हैं, जिसके उन्होंने ढेर सारी तैयारियां भी कर ली और बर्थडे का पूरा प्लान सेट हो चुका है। इतना ही नहीं, हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, लेकिन इस पार्टी में बच्चन परिवार शायद ही शामिल होगा।

Third party image reference
परियों सी भी ज्यादा खूबसूरत दिखने वाली ऐश्वर्या राय को आज भी जब कोई देखता है, तो उनकी खूबसूरती पर मोहित हो जाता है। इतना ही नहीं, दूर दराज क्षेत्रों के लिए तो ऐश्वर्या राय एक अजूबा मानी जाती है, जिसको केकर अक्सर लोग अपनी फीलिंग बया करते ही रहते हैं। ऐसे में जब बॉलीवुड की परी यानी ऐश्वर्या राय का जन्मदिन आने वाला है, तो यूज़र्स का मन तो खुशी से झूम रहा होगा और होगा भी क्यों न? अरे भई, जन्मदिन पर उनकी एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर वायरल होंगी, जिसे देख उनके फैंस खुश हो जाएंगे।

अभिषेक बच्चन ने बनाया ये प्लान


Third party image reference
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए वेन्यू फिक्स कर लिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी। दरअसल, इस बार अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी के साथ रोम जाएंगे और वहां उनका जन्मदिन मनाएंगे। इसके अलावा, एक और बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया है, जिसके बारे में उन्होंने नहीं बताया। मतलब साफ है कि इस बार ऐश्वर्या राय के जन्मदिन पर जमकर धमाल होगा, जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

पार्टी में शामिल होंगे ये लोग


Third party image reference
सूत्रों की माने तो ऐश्वर्या राय के रोम वाली पार्टी में सिर्फ अभिषेक और आराध्या ही शामिल होंगे। मतलब साफ है कि यह पार्टी पूरी तरह से सीक्रेट रहेगी, जिसकी तैयारियां हो चुकी हैं। बता दें कि पार्टी में अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को सरप्राइज गिफ्ट भी देंगे, जिसके बाद वे बहुत ही ज्यादा खुश हो जाएंगी। इतना ही नहीं, रोम सिर्फ बर्थडे के लिए ही नहीं जाया जा रहा है, बल्कि ये एक बिजनेस पार्टी है, जिसमें कुछ डील्स भी पक्की होंगी, ऐसे में यह बर्थडे बेहद खास होने वाला है।

इस दिन है ऐश्वर्या राय का जन्मदिन

बताते चलें कि विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय का जन्मदिन 1 नवम्बर को आता है, ऐसे में वो लोग रोम के लिए मंगलवार को ही निकल जाएंगे, क्योंकि कुछ बिजनेस डील भी हैं। ऐश्वर्या राय के काम की बात करें तो उन्हें लंबे समय से फिल्मों में नहीं देखा जा सका है, ऐसे में उनके फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। खबरों की माने तो ऐश्वर्या राय बहुत ही जल्द कोई फ़िल्म साइन कर सकती हैं, जिसके लिए उन्होंने अपना मन भी बना लिया है, लेकिन अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
ऐश्वर्या राय के बर्थडे के लिए अभिषेक ने बनाया खास प्लान, इस जगह होगा सेलिब्रेशन ऐश्वर्या राय के बर्थडे के लिए अभिषेक ने बनाया खास प्लान, इस जगह होगा सेलिब्रेशन Reviewed by Admin on 5:01 AM Rating: 5
Powered by Blogger.