सोने से पहले इस तरीके से लगाएं ये 5 चीजें, बेजान त्वचा पर भी आएगा निखार

सोने से पहले इस तरीके से लगाएं ये 5 चीजें, बेजान त्वचा पर भी आएगा निखार
गुलाबजल
गुलाबजल आपकी स्किन के लिए कितना अच्‍छा होता है, यह बात तो हमें बताने की जरूरत नहीं है। क्‍योंकि ज्‍यादातर महिला किसी भी तरह के फेस पैक को बनाने के लिए गुलाबजल का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा कुछ महिलाएं गुलाबजल में ग्लिसरीन और नींबू का रस मिलाकर भी इस्‍तेमाल करती हैं। लेकिन अगर हम आपको कहें आपको गुलाबजल का इस्‍तेमाल सीधा चेहरे पर करना है। इसमें कुछ भी मिलाने की जरूरत नहीं है तो आपको आश्‍चर्य होगा।

बादाम तेल
बादाम का तेल भी आपकी स्किन के लिए बहुत अच्‍छा होता है। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन कुछ ही दिनों में ग्‍लोइंग दिखने लगती है। जी हां बादाम तेल में मौजूद विटामिन ई, ए, फैटी एसिड और मॉइश्चराइजिंग गुण स्किन को सॉफ्ट बनाते है और इसमें ग्‍लो बढ़ता है। सोने से पहले चेहरा धोकर इसकी पतली लेयर लगा लें। आप चाहे तो 2 मिनट के लिए चेहरे पर हल्‍की मसाज कर सकती हैं। बेहतर होगा कि आप बादाम का तेल आर्गेनिक ही लगाएं।

विटामिन ई
आपने शायद विटामिन ई के कैप्‍सूल को पैक में मिलाकर इस्‍तेमाल किया होगा। लेकिन इस उपाय के लिए आपको सिर्फ आपको विटामिन ई कैप्सूल की जरूरत होती है जो आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। इन कैप्सूल को काटकर इसमें मौजूद तेल को निकाल लें। चेहरा धोकर इसे लगाकर 1 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे पूरी रात ऐसे ही लगा रहने दें। ये आपकी स्किन की ड्राईनेस को दूर करके चेहरे पर ग्‍लो लाता है।

एलोवेरा जैल
स्किन के लिए अमृत माना जाने वाला एलोवेरा जैल आपकी स्किन की कई परेशानियों से बचाने में मदद करता है और खूबसूरती भी बढ़ाता है। इसके लिए आपको सिर्फ एलोवेरा की पत्ती में से जैल निकालकर, इसकी एक पतली लेयर चेहरे पर लगाकर, एक मिनट तक मसाज करें। सुबह चेहरे को अच्‍छे से  धो लें। इससे आपकी स्किन में ग्लो भी आएगा और यह आपकी स्किन को टाइट भी करता है।
सोने से पहले इस तरीके से लगाएं ये 5 चीजें, बेजान त्वचा पर भी आएगा निखार सोने से पहले इस तरीके से लगाएं ये 5 चीजें, बेजान त्वचा पर भी आएगा निखार Reviewed by Admin on 7:14 AM Rating: 5
Powered by Blogger.