साउथ अफ्रीका और भारत के बीच खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला भारत ने 203 रनों के बड़े अंतर से जीता था। इस मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 2 शतक लगाए थे। जबकि मयंक अग्रवाल ने अपने पहले शतक के रूप में दोहरे शतकीय पारी खेली थी।
Copyright Holder: CricketBox
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब भारत को सीरीज जीतने के लिए आगामी 2 मैचों में से एक मैच जीतने की जरूरत होगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।
भारत के पास इतिहास रचने का मौका
Copyright Holder: CricketBox
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में होने वाला दूसरा टेस्ट मैच अगर भारत जीत लेता है, तब भारत मौजूदा सीरीज भी अपने नाम कर लेगा। तब भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीतने वाली दुनिया की नंबर 1 टीम बन जाएगी।
अभी ऑस्ट्रेलिया के नाम है रिकॉर्ड
Copyright Holder: CricketBox
आपको बता दे कि भारतीय टीम अभी तक खुद की धरती पर लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीत चुकी है। भारत ने ये कमाल साल 2013 से 2018 के बीच किया था। फिलहाल अपने घरेलू मैदान में लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम पर है। ऑस्ट्रेलिया लगातार 10 सीरीज जीत चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने ये कमाल 2004 से 2008 और 1994 से 2000 तक 2 बार किया है।
IND vs SA: अगर ऐसा हुआ तो भारत रच देगा नया इतिहास,टूट जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड,बन जाएगा नंबर 1
Reviewed by Admin
on
9:42 AM
Rating:


