रोहित शर्मा ने तोड़ डाला 25 साल पुराना रिकॉर्ड, कर दिया कमाल

रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में 176 रन बनाए थे और इस दौरान 6 छक्के लगाए थे. इन 6 छक्कों के साथ उन्होंने कई सारे दिग्गजों को टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया था. गौर करने वाली बात है कि टेस्ट में बल्लेबाज ज्यादा छक्के नहीं लगाते और इसी वजह से सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने का रिकॉर्ड ब्रैंडन मैक्कलम के नाम है.

रोहित शर्मा ने तोड़ डाला 25 साल पुराना रिकॉर्ड, कर दिया कमाल
Third party image reference
मैक्कलम के नाम 107 छक्के हैं. लेकिन रोहित शर्मा के खेलने का अंदाज ही निराला है. उन्होंने मौजूदा टेस्ट में कुल 8 छक्के अब तक लगा लिए हैं. पहली पारी में 6 छक्के लगाने वाले रोहित खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी में 33 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे थे. इस दौरान वह 3 छक्के लगा चुके हैं. इन छक्कों के साथ रोहित ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

Third party image reference
रोहित शर्मा के नाम भारत की ओर से एक टेस्ट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. उनके पहले साल 1994 में नवजोत सिंह सिद्धू ने 8 छक्के लगाए थे. रोहित ने 9 छक्के लगा दिए हैं.

रोहित शर्मा ने तोड़ डाला 25 साल पुराना रिकॉर्ड, कर दिया कमाल रोहित शर्मा ने तोड़ डाला 25 साल पुराना रिकॉर्ड, कर दिया कमाल Reviewed by Admin on 9:41 AM Rating: 5
Powered by Blogger.