रणवीर सिंह एक बार फिर अजीबोगरीब लुक में हुए स्पॉट,लोगों ने कहा-बॉलीवुड का असली बंदर यही है


Third party image reference
रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपने बिंदास नेचर और अभिनय के लिए जाने जाते हैं. वह अपने अभिनय के अलावा अपने कपड़ों की वजह से भी सुर्ख़ियों में रहते हैं. रणवीर कभी-कभी ऐसे अतरंगी कपड़े पहनते हैं जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं और उनकी हंसी छूट जाती है. हद तो तब हो गयी जब एक बार रणवीर एक अवार्ड फंक्शन में लड़कियों की स्कर्ट पहनकर चले गए. अब तो लोग यह भी कहने लगे हैं कि रणवीर का असर धीरे-धीरे दीपिका पादुकोण पर भी होने लगा है. कई बार दीपिका भी रणवीर की तरह अजीबोगरीब कपड़ों में नजर आ जाती हैं. हाल ही में रणवीर एक बार फिर कुछ ऐसे कपड़ों में नजर आये जिसे देखने के बाद फैन्स हैरान रह गए. वैसे तो अक्सर ही रणबीर अजीबोगरीब कपड़े पहनते हैं लेकिन इस बार जो उन्होंने पहना था वह वाकई अलग था.

एक बार फिर अतरंगी लुक में नजर आये रणवीर


Third party image reference
बता दें, रणवीर इस बार एक हद से ज्यादा लंबी हुडी में नजर आये. ऑरेंज कलर की यह हुडी उनके पैरों तक थी. इसके साथ उन्होंने नीयन ग्रीन कलर का जूता पहना था और आंखों पर काला चश्मा लगाया था. रणवीर का यह लुक वाकई हटकर था. सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों को देखकर फैन्स तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे. जहां कुछ लोगों ने उनके इस अतरंगी लुक की तारीफ की तो कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया. एक यूजर ने रणवीर के कपड़ों पर कमेंट करते हुए लिखा, “यह वाला नशा एक बार मुझे भी करना है”. वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “बंदर ऑफ़ बॉलीवुड”.

कपिल देव की बायोपिक में आएंगे नजर


Third party image reference
बता दें कि रणवीर सिंह ने पिछले साल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी की है. फ़िलहाल वह उनके साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं. बात करें वर्क फ्रंट की तो रणवीर की अपकमिंग फिल्म ‘83’ में दीपिका और रणवीर साथ नजर आएंगे. ये उनके फैन्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि शादी के बाद पहली बार दीपिका और रणवीर साथ काम कर रहे हैं. इस फिल्म में दीपिका रणवीर की पत्नी बनी हैं. यह फिल्म मशहूर क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी के किरदार में दिखेंगी.

Third party image reference
आपको बता दें पहले दीपिका इस रोल के लिए तैयार नहीं थीं. दीपिका के अनुसार यह रोल बेहद छोटा था और वह इतना छोटा सा साइड रोल नहीं करना चाहती थीं. गौरतलब है कि इससे पहले वह हमेशा मुख्य रोल में ही नजर आई हैं. पहले दीपिका ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था लेकिन बाद में वह मान गयीं. इस बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा था कि, “ऐसा नहीं है कि मैं सिर्फ रणवीर सिंह की ऑन स्क्रीन पत्नी का रोल करना चाहती हूं इसलिए मैंने इस किरदार को चुना. दरअसल, मैं इस रोल को अपने रियल लाइफ के अनुभव से कनेक्ट कर पाई हूं, तभी इस रोल के लिए मैंने हां की है”.
रणवीर सिंह एक बार फिर अजीबोगरीब लुक में हुए स्पॉट,लोगों ने कहा-बॉलीवुड का असली बंदर यही है रणवीर सिंह एक बार फिर अजीबोगरीब लुक में हुए स्पॉट,लोगों ने कहा-बॉलीवुड का असली बंदर यही है Reviewed by Admin on 9:24 PM Rating: 5
Powered by Blogger.