प्रियंका का खुलासा,कहा- 16 साल की उम्र में मुझे लड़कों में रूचि थी लेकिन 17 साल में कुछ...

प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड की टॉप हीरोइन हैं. अब उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर भी लोग पहचानते हैं. वह हॉलीवुड की कई सीरीज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. पिछले साल जोधपुर के उमेद भवन में प्रियंका और निक जोनस की शादी शाही तरीके से संपन्न हुई थी. ये शादी क्रिस्चियन रीति-रिवाज़ और हिंदू रीती रिवाज से संपन्न हुई थी. बता दें, निक जोनस अमेरिका के फेमस पॉप सिंगर हैं. जबसे निक और प्रियंका की शादी हुई है तबसे प्रियंका किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों प्रियंका अपनी आगामी फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं. आजकल प्रियंका जोरों-शोरों से अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं.

Third party image reference
हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू दिया जहां उन्होंने 16 साल के पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेट थनबर्ग की तारीफ करते हुए कहा कि आजकल के बच्चों से उन्हें प्रेरणा मिलती है. प्रियंका ने कहा कि आज के टीनएजर अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सचेत हैं. उन्होंने ग्रेट के बारे में कहा, “शुक्रिया अपनी पीढ़ी के मुंह पर एक जोरदार मुक्का जड़ने के लिए ताकि वे होश में आ सकें और समझ सकें कि हम जितना जानते हैं, हमें उससे कहीं ज्यादा जानने की जरूरत है”.

अपने भविष्य को हाथ में लेना चाहते हैं बच्चे


Third party image reference
प्रियंका ने कहा कि, “आजकल के बच्चे जागरूक हैं और वह अपने भविष्य को अपने हाथों में लेना चाहते हैं. एक व्यस्क के रूप में मुझे इससे प्रेरणा मिलती है. तथ्य यह है कि वे एक विकल्प और आवाज चाहते हैं और कहते हैं मैं ऐसे भविष्य में रहना चाहता हूं, मैं ऐसा व्यक्ति बनना चाहता हूं”.

16 की उम्र में थी फैशन में रूचि


Third party image reference
प्रियंका ने आगे कहा कि आजकल के बच्चे कम उम्र में ही अधिक जानकारी प्राप्त कर लेते हैं. इससे उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो जाता है. प्रियंका ने खुद के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, “जब मैं 16 साल की थी तो मुझे कपड़ों और लड़कों में रूचि थी और मुझे जिम्मेदारियों का एहसास नहीं था. जब मैं 17 साल की हुई और मिस वर्ल्ड बनी तो दुनिया से अवगत थी”.
प्रियंका का खुलासा,कहा- 16 साल की उम्र में मुझे लड़कों में रूचि थी लेकिन 17 साल में कुछ... प्रियंका का खुलासा,कहा- 16 साल की उम्र में मुझे लड़कों में रूचि थी लेकिन 17 साल में कुछ... Reviewed by Admin on 9:26 PM Rating: 5
Powered by Blogger.