कौन कहता है कि विराट-रोहित के बीच झगड़ा है? ये किस्‍सा जानकर भ्रम हो जाएगा दूर

टीम इंडिया मौजूदा तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का ऐतिहासिक क्‍लीन स्‍वीप करने से केवल दो विकेट दूर है। मेहमान टीम के लिए रांची टेस्‍ट में तीसरा दिन बहुत खराब बीता क्‍योंकि उसने अपने कुल 16 विकेट गंवाए। प्रोटियाज की बुरी हालत देख मेजबान टीम और उसके फैंस का उत्‍साह देखते ही बन रहा था। इस बीच भारतीय कप्‍तान विराट कोहली और रोहित शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Third party image reference
जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दिख रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा फील्डिंग करते समय आपस में बहुत अच्‍छे से बातचीत कर रहे हैं। 2019 विश्‍व कप से ऐसी अफवाहें उड़ती आ रही हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कोहली ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था। भारतीय फैंस के लिए यह वीडियो खुशखबरी लेकर आया है, जिसने साबित किया कि रोहित-विराट के बीच सबकुछ ठीक है।

Third party image reference
रोहित-विराट को बातचीत करते समय हंसते हुए देखा गया और इस समय दक्षिण अफ्रीका की टीम फॉलोऑन खेलते हुए अपने दो विकेट गंवा चुकी थी। प्रोटियाज टीम ने दिन की शुरुआत पहली पारी में 9/2 के स्‍कोर से की थी। मगर उसकी पहली पारी चायकाल के कुछ समय पहले 162 रन पर सिमट गई। इसके बाद दूसरी पारी में भी उसके हाल खस्‍ता रहे और वह 135 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी है।

Third party image reference
दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन देते ही विराट कोहली ने बतौर भारतीय कप्‍तान इतिहास रच‍ दिया। वह विरोधी टीम को सबसे ज्‍यादा बार फॉलोऑन देने वाले भारतीय कप्‍तान बन गए हैं। कोहली ने इस मामले में मोहम्‍मद अजहरुद्दीन (7) का रिकॉर्ड तोड़ा। वैसे, कोहली ने एलेन बॉर्डर, स्‍टीव वॉ, ग्रीम स्मिथ और पीटर मे की बराबरी की।
कौन कहता है कि विराट-रोहित के बीच झगड़ा है? ये किस्‍सा जानकर भ्रम हो जाएगा दूर कौन कहता है कि विराट-रोहित के बीच झगड़ा है? ये किस्‍सा जानकर भ्रम हो जाएगा दूर Reviewed by Admin on 3:10 AM Rating: 5
Powered by Blogger.