भारत की द.अफ्रीका पर ऐतिहासिक जीत, पॉइंट टेबल में 240 अंक के साथ भारत की बादशाहत बरकरार

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 202 रनों से मात देकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है।भारत ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।
इसी जीत के साथ भारत ने लगातार 11 घरेलू टेस्ट सीरीज जीतने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में मेजबान देश भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फिसला लिया। रोहित शर्मा के शानदार दोहरे शतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 9 विकेट पर 497 रन बनाए । जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में 162 रन पर सिमट गई थी। फॉलोऑन के बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में महज 133 रन पर सिमट गई और इस तरह मेजबान टीम भारत ने 3-0 से जीत दर्ज कर ली।
पॉइंट टेबल

Copyright Holder: knowledge Bus
  1. भारतीय टीम 240 अंको के साथ टॉप पर काबिज हैं।
  2. न्यूजीलैंड : 60 अंक
  3. श्रीलंका : 60 अंक
  4. ऑस्ट्रेलिया : 56 अंक
  5. इंग्लैंड : 56 अंक
  6. वेस्टइंडीज : 0 अंक
  7. दक्षिण अफ्रीका : 0 अंक
  8. बांग्लादेश : 0 अंक
  9. पाकिस्तान : 0 अंक
मैन ऑफ़ द सीरीज

Third party image reference
रोहित शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज के ख़िताब से नवाज़ा गया।रोहित शर्मा ने सीरीज में सर्वाधिक 529 रन बनाए।
सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-7 प्लेयर्स की सूची

Copyright Holder: knowledge Bus
भारत के रोहित शर्मा ने सीरीज में सर्वाधिक 529 रन बनाए तथा टॉप स्थान पर काबिज हैं। दूसरे स्थान पर 340 रन के साथ मयंक अग्रवाल रहे, जिन्होंने 3 मैच में 340 रन बनाए। तीसरे स्थान पर भारत के कप्तान विराट कोहली रहे जिन्होंने 3 मैच में 317 रन बनाए।
सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-7 गेंदबाज़

Copyright Holder: knowledge Bus
टॉप-7 गेंदबाज़ों की बात करें तो अश्विन टॉप पर 15 विकेट के साथ हैं। इस सीरीज में अश्विन ने 350 विकेट भी पूरे किए।मोहम्मद शमी दूसरे स्थान पर 13 विकेट के साथ हैं। तीसरे स्थान पर जडेजा रहे , जिन्होंने 3 मैच में 13 विकेट चटकाए।जडेजा ने इस सीरीज में अपने 200 विकेट भी पूरे किए।
रिपोर्ट कार्ड

Third party image reference
भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 203 रन तथा पुणे में हुए दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रन से जीत हासिल की थी।वहीँ आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने एक पारी और 202 रन से मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका को रौंदा।
भारत की द.अफ्रीका पर ऐतिहासिक जीत, पॉइंट टेबल में 240 अंक के साथ भारत की बादशाहत बरकरार भारत की द.अफ्रीका पर ऐतिहासिक जीत, पॉइंट टेबल में 240 अंक के साथ भारत की बादशाहत बरकरार Reviewed by Admin on 3:11 AM Rating: 5
Powered by Blogger.