वजन कम करना है तो इन चाय का सेवन करे

अगर आप पेट की चर्बी या बढ़ते हुए वजन से परेशान है तो अपनी डाइट में कुछ ऐसे ड्रिंक्स शामिल करें जिससे फैट बर्निंग की प्रोसेस तेज होती है. महर्षि आयुर्वेदिक हॉस्पिटल की डॉ. भानु शर्मा बता रही हैं ऐसे ही 5 चाय के बारे में. उनके अनुसार पेट की चर्बी कम करने के लिए बिना शक्कर डाले चाय पिएं। चाहें तो शक्कर के बजाय 1 चम्मच शहद यूज कर सकते हैं.

ऐसी ही 5 चाय जो फैट बर्न करती है >>
1- जीरे की  चाय : इसमें कैलोरी की मात्रा  कम होती है जो वज़न कम करके वेट लॉस में मददगार है.
कैसे बनाये – गरम पानी में जीरा डालकर उबाल ले. अब शहद या नींबू का रस डालकर पिएं .
2- कालीमिर्च की  चाय : इसमें मौजूद पाईपेरीन फैट बर्न करने में फायदेमंद है.
कैसे बनाये – कालीमिर्च, अदरक को गर्म पानी में डालकर पांच मिनट तक उबालें. अब इसे छान लें. इसमें शहद या नींबू का रस मिलाकर सर्व करे .
3- दालचीनी चाय : इसमें मौजूद पॉलीफेनौल्सबर्न करके वज़न घटाते है.
कैसे बनाएं – उबलते पानी में चाय की पत्ती, दालचीनी पाउडर और दूध डालें. इसे पांच मिनट तक उबाले और छानकर पिएं.
4- लेमन टी : इसमें डी लेमोनेन होता है जो बैली फैट को कम करने में फायदेमंद है.
कैसे बनाये – पानी में चाय की पत्ती, निम्बू का रस और दालचीनी डालकर उबालें. अब चाय को छानकर सर्व करे.
5- ब्लैक टी : इसमें मौजूद पॉलीफेनौल्स फैट कम करके लॉस में मददगार है.
कैसे बनाये – पानी को उबालकर उसमे चाय की पत्ती डाले. इसे कुछ देर तक उबालकर छान ले और सर्व करें.
वजन कम करना है तो इन चाय का सेवन करे वजन कम करना है तो इन चाय का सेवन करे Reviewed by Admin on 8:55 PM Rating: 5
Powered by Blogger.