हिटमैन रोहित शर्मा ने रांची में चल रहे भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच में 212 रनों की पारी खेली। टेस्ट सीरीज के इस तीसरे व अंतिम मुकाबले में रोहित का बल्ला खूब चला, उन्होंने 255 गेंदों पर 212 रनों की अपनी पारी में मैदान के चारों तरफ शॉट खेले और 28 चौके व 6 छक्के लगाये।
खास बात यह रही कि रोहित ने शतक के बाद अपना पहला दोहरा शतक भी छक्के के साथ पूरा किया।
Third party image reference
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज 50 छक्के लगाने के रिकॉर्ड लिस्ट की बात की जाये तो रोहित शर्मा ने यहां वीरेंद्र सहवाग व महेंद्र सिंह धोनी जैसे पूर्व दिग्गजों को पछाड़ दिया।
रोहित टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में नंबर वन पर आ गए हैं। रोहित ने यह उपलब्धि महज 51 पारियों में हासिल की।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज:
Copyright Holder: Khel Wala
रोहित शर्मा - 51 पारी*
एमएस धोनी - 78 पारी
वीरेंद्र सहवाग - 92 पारी
कपिल देव - 154 पारी
सौरभ गांगुली - 161 पारी
बता दें कि ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है, जिन्होंने 46 पारियां खेलकर 50 छक्के टेस्ट क्रिकेट में लगाये थे।
रोहित ने बनाया छक्कों का कीर्तिमान, टूटा धोनी-सहवाग का महारिकॉर्ड, बने नंबर वन बल्लेबाज
Reviewed by Admin
on
4:06 AM
Rating:

