212 रनों की पारी में रोहित ने बना डाले 5 विश्व कीर्तिमान, बने पहले ऐसे भारतीय ओपनर

हिटमैन रोहित शर्मा का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे व अंतिम मुकाबले में भी जमकर बोला। मेहमान टीम के खिलाफ भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित ने रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच के ठीक बाद अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। यह रोहित के टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक है।

Third party image reference
रोहित ने अपनी 212 रनों की पारी में 255 गेंदो का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 28 चौके व 6 छक्के लगाए। रोहित का यह दोहरा शतक इसलिए भी खास है क्योंकि बतौर ओपनर यह उनकी पहली टेस्ट सीरीज है। अपनी इस यादगार पारी में रोहित ने 5 बड़े कीर्तिमान स्थापित किये।

Third party image reference
1. रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 500+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए। पिछला रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था, उन्होंने साल 1996/97 में घरेलू सीरीज में 388 रन बनाये थे।

Third party image reference
2. एक टेस्ट सीरीज़ में 500 से अधिक रन बनाने वाले 5वें भारतीय सलामी बल्लेबाज़ बने रोहित शर्मा।
विनो मांकंद
बुधि कुंदन
सुनील गावस्कर (5)
वीरेंद्र सहवाग
रोहित शर्मा।
3. रोहित शर्मा टेस्ट इतिहास में छक्के के साथ दोहरा शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज व ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं।

Third party image reference
4. टेस्ट और वनडे दोनों में 200 बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

Third party image reference
5. जब रोहित ने दोहरा शतक बनाया तब उनकी टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए बल्लेबाजी औसत करीब 172 की थी। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में रोहित का बतौर ओपनर बल्लेबाजी औसत बेहद जबरदस्त रहा है।
212 रनों की पारी में रोहित ने बना डाले 5 विश्व कीर्तिमान, बने पहले ऐसे भारतीय ओपनर 212 रनों की पारी में रोहित ने बना डाले 5 विश्व कीर्तिमान, बने पहले ऐसे भारतीय ओपनर Reviewed by Admin on 4:05 AM Rating: 5
Powered by Blogger.