इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं भारत के युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के बारे में। मयंक अग्रवाल ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अपने करियर का पहला टेस्ट शतक लगाया जिसे उन्होंने दोहरे शतक में तब्दील करते हुए 215 रनों की पारी खेली। भारत की दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और वह 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। मयंक अग्रवाल ने अपने करियर में अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं। आज हम आंकड़ों के अनुसार जानेंगे पांच टेस्ट मैचों के बाद मयंक अग्रवाल और विराट कोहली में से कौन है टेस्ट क्रिकेट का खतरनाक बल्लेबाज।
टेस्ट क्रिकेट में मयंक अग्रवाल के आंकड़े-
Third party image reference
भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल में अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिनकी 9 पारियों में 55.22 की औसत और 50.97 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 497 रन बनाए हैं। इस दौरान मयंक अग्रवाल ने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 215 रन है।
शुरुआती 5 टेस्ट मैचों के बाद विराट कोहली के आंकड़े-
Third party image reference
भारत के कप्तान विराट कोहली ने अपने शुरुआती 5 टेस्ट मैचों में 9 पारियों में बल्लेबाजी की थी जिनमें 22.44 की औसत और 42.71 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 202 रन बनाए थे। इस दौरान विराट कोहली ने 2 अर्धशतक लगाए थे और उनका सर्वाधिक स्कोर 63 रन था।
Third party image reference
दोस्तों शुरुआती 5 टेस्ट मैचों में मयंक अग्रवाल के आंकड़े भारत के कप्तान विराट कोहली के आंकड़ों से बेहतर है। आपके अनुसार इन दोनों में से कौन है टेस्ट क्रिकेट का खतरनाक बल्लेबाज ? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं और आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो लाइक, शेयर और फॉलो जरूर करें।
मयंक अग्रवाल ने खेले हैं 5 टेस्ट, देखें 5 मैचों के बाद मयंक और विराट में से कौन है खतरनाक
Reviewed by Admin
on
1:04 AM
Rating:


