भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 384 रन की दरकरार है। भारत के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के शानदार 127 रन की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 323 रन बनाए। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 11 रन बना दिए हैं।भारत को जीत के लिए आखिरी दिन 9 विकेट चटकने हैं, वहीँ दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 384 रन बनाने हैं । रोहित शर्मा ने मैच में कुल 13 छक्के जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी जानकारी आगे दी गई।
एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले प्लेयर
Copyright Holder: Anant
रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों पारियों में कुल 13 छक्के जड़ दिए हैं , इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के वसीम अकरम के 12 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।अकरम का एक मैच में 12 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज था।वहीँ आज रोहित के नाम यह रिकॉर्ड स्थापित हो गया है। आपको बता दें की रोहित शर्मा ने पहली पारी में कुल 6 छक्के और दूसरी पारी में कुल 7 छक्के जड़े।
रोहित शर्मा की पारी
Copyright Holder: Anant
रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध दूसरी पारी में 149 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 7 छक्के की मदद से 127 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 13 छक्के पूरे किया।
रोहित शर्मा ने 13 छक्के जड़कर तोड़ा अकरम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें टॉप-7 प्लेयर्स की सूची
Reviewed by Admin
on
1:06 AM
Rating:

