प्रियंका चोपड़ा के ‘देसी लुक’ पर फिदा हुए लोग, तस्वीरें चुरा लेंगी आपका दिल

शादी के बाद अमेरिका में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में रह रही हैं, जिसकी वजह से उनके पति निक जोनस वहां अकेला महसूस कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे से दूर रह नहीं पा रहे हैं, ऐसे में दूरियां मिटाने के लिए वीडियो कॉल का सहारा ले रहे हैं। बता दें कि निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा से खुद को दूर नहीं रख पाते हैं। खैर, यहां हम प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट लुक की बात कर रहे हैं, जिसमें उनका स्टाइल सभी को दीवाना बना रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा का देसी अवतार


प्रियंका चोपड़ा के ‘देसी लुक’ पर फिदा हुए लोग, तस्वीरें चुरा लेंगी आपका दिल
Third party image reference
फिल्म स्काई इज द पिंक के प्रमोशन के लिए प्रियंका चोपड़ा मीडिया से मिलती जुलती हुई नज़र आ रही हैं। हाल ही में उन्हें रियलिटी शोज़ में भी देखा गया। इसी बीच उनका देसी लुक भी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस लुक की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट एंड रेड साड़ी में अपने फैंस पर कहर बरपा रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया है। साथ ही इस दौरान उन्होंने अपने बाल बंधे हुए रखे हैं। कानों में इयरिंग के अलावा उन्होंने माथे पर काली बिंदी लगा रखी है, जोकि उनकी खूबसूरती को बढ़ा रही है।

वेस्टर्न लुक में भी ढाया कहर


Third party image reference
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा वेस्टर्न लुक में भी नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल हर किसी का दिल जीत ले रहा है। मतलब साफ है कि प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ देसी और वेस्टर्न लुक से अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। याद दिला दें कि प्रियंका चोपड़ा का फैशन सेंस काफी ज्यादा अच्छा है, जिसकी वजह से वे लगातार इस तरह के लुक में नज़र आती हैं। फिलहाल वे इस तरह का लुक फिल्म प्रमोशन के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।

निक से दूर हैं प्रियंका चोपड़ा


Third party image reference
इस बार प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से लंबे के लिए दूर हुई हैं, जिसकी वजह से कपल के बीच बेताबी देखने को मिल रही है। इस दौरान निक जोनस ने अपनी प्रियंका चोपड़ा को वीडियो कॉल करके देख रहे हैं, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। बता दें कि शादी के बाद पहली बार यह कपल इतने दिन के लिए जुदा हुआ है, वरना अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ ही दिखाई देते थे। फिर चाहे वह पार्टी हो या फिर निक जोनस का कार्यक्रम हो।
प्रियंका चोपड़ा के ‘देसी लुक’ पर फिदा हुए लोग, तस्वीरें चुरा लेंगी आपका दिल प्रियंका चोपड़ा के ‘देसी लुक’ पर फिदा हुए लोग, तस्वीरें चुरा लेंगी आपका दिल Reviewed by Admin on 6:32 AM Rating: 5
Powered by Blogger.