स साल रिलीज़ हुई कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इतना ही नहीं यह अभी तक इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है, जिसका रिकॉर्ड अभी तक कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई है. इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवानी ने लीड रोल निभाया था. फिल्म साउथ की अर्जुन रेड्डी की रीमेक थी जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था.
Third party image reference
जहां इस फिल्म ने शाहिद कपूर के डूबते करियर को पार लगा दिया वहीं इस फिल्म को लेकर अभी बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक बड़ा बयान दिया हैं. अर्जुन ने इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए सबसे पहले उन्हें ही चुना गया था. लेकिन बाद में यह फिल्म शाहिद कपूर के पास चलाई गई.
Third party image reference
अर्जुन कपूर ने बातचीत करते हुए कहा, "ये मामला उस स्टेज तक पहुंचा ही नहीं, जहां मैं चुनता और छोड़ता. जब अश्विन (वर्दे) और मुराद (खेतानी) ने फिल्म के राइट्स खरीद लिए थे और वो मुझे फिल्म में लेना चाहते थे. लेकिन यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा के बिना नहीं बन पाती. इसलिए संदीप ने पहले ही शाहिद से बात कर ली थी. कबीर सिंह में मुझे लेना चाहते थे लेकिन शहीद कपूर के साथ पहले ही बात फाइनल हो गई थी. इसलिए उन्होंने साथ में फिल्म करने का फैसला कर लिया. शाहिद कपूर मेकर्स की अच्छी चॉइस थे, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया और फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई.”
Third party image reference
अर्जुन कपूर के करियर की बात करें तो इन्हें इस समय एक सुपरहिट फिल्म की सख्त जरूरत है. फिलहाल यह अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' की तैयारियों में लगे हुए हैं. बता दें, इस फिल्म का निर्देश आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं. इस फिल्म में अर्जुन के अलावा संजय दत्त और कृति सेनन भी अहम भूमिका में हैं. इसके अलावा अर्जुन के पास 'संदीप और पिंकी फरार' भी शामिल है.
दोस्तों, यदि कबीर सिंह में शाहिद कपूर की जगह अर्जुन कपूर होते तो क्या फिल्म इतनी कमाई कर पाती? कमेंट कर अपनी राय जरूर दें.
अर्जुन कपूर ने कहा- कबीर सिंह में मुझे लेना चाहते थे निर्माता लेकिन शाहिद कपूर...
Reviewed by Admin
on
6:33 AM
Rating:


