क्रिकेट खेल से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए दिलीप दहिया चैनल को फॉलो कर सकते हैं, ऊपर दिए गए येलो कलर के फॉलो बटन को दबाकर। क्रिकेट के मैदान में धुर विरोधी भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम एक बार फिर से आमने-सामने होगी। गुरुवार से श्रीलंका में अंडर 19 एशिया कप की शुरुआत हो रही है। शनिवार को भारत की टीम अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान से भिड़ने वाली है।
Third party image reference
अंडर 19 एशिया कप में टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को अपना मैच खेलने उतरेगी। ध्रुव जुरेल के हाथों में टीम इंडिया की कमान होगी। भारतीय टीम अब तक 6 बार यह कप अपने नाम कर चुका है। ध्रुव पर टीम को 7वीं बार कप जीतने का जिम्मा है।
Third party image reference
भारत अपने अभियान की शुरुआत गुरुवार 5 सितंबर को कुवैत के विरुद्ध मैच से करेगा। टीम का दूसरा मैच 7 सितंबर को पाकिस्तान के साथ होने वाला है। यह मैच सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। तीसरे मैच में भारतीय टीम ए अफगानिस्तान ए के विरुद्ध 9 सितंबर को भिड़ेगी।
Third party image reference
एशिया कप में भाग ले रही 8 टीमों को दो ग्रुप में बाटा गया है। भारत और पाकिस्तान की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में 2 अन्य क्रिकेट टीमें यानी कुवैत और अफगानिस्तान हैं। ग्रुप बी में मेजबान श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश, नेपाल और यूएई टीम को शामिल किया गया है।
शनिवार को होगा भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच, इतने बजे यहां खेला जाएगा मैच
Reviewed by Admin
on
8:26 AM
Rating:


