वेस्टइंडीज को उसी की धरती पर मात देनी भारतीय टीम की अब कठिन परीक्षा होने वाली है. दक्षिण अफ्रीका व भारत के मध्य इस महीने तीन मैचों की ट्वंटी20 सीरीज खेली जाएगी. टी 20 सीरीज का पहला मैच 15 सितंबर को धर्मशाला में खेला जाना है. इस सीरीज के लिए दोनों ही देशों ने अपनी-अपनी टीमें घोषित कर दी हैं. भारतीय टीम में वेस्टइंडीज दौरे पर तहलका मचाने वाले बुमराह को टीम में शामिल नहीं किया गया है. भारतीय टीम की तरफ से वेस्टइंडीज में अपनी खतरनाक गेंदबाजी से तहलका मचाने वाले बुमराह के नाम इस दौरे पर कई रिकॉर्ड दर्ज हुए. आइये जानते हैं इनके बारे में-
Third party image reference
1- जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने भारत के कुल मिलकर तीसरे जबकि दूसरे तेज गेंदबाज बने. इनसे पहले इरफ़ान पठान और हरभजन सिंह टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से हैट्रिक लेने का कारनामा कर चुके हैं.
Third party image reference
2- जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने. बुमराह ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम वेस्टइंडीज के विरुद्ध 11वें टेस्ट में अपने नाम किया.
3- वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेले गये एक टेस्ट मैच में बुमराह ने एक पारी में चार बल्लेबाजों को बोल्ड किया. बुमराह टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में चार बल्लेबाजों को बोल्ड आउट करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने.
4- जसप्रीत बुमराह वेस्टइंडीज के दौरे पर खेले गये पहले टेस्ट मैच में की पहली पारी 5 विकेट हॉल लेकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. दरअसल बुमराह में एशिया के ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में पांच विकेट लिए हैं.
वेस्टइंडीज के दौरे पर बुमराह के नाम दर्ज हुए ये 4 रिकॉर्ड, नंबर 2 को तोड़ पाना मुश्किल
Reviewed by Admin
on
8:25 AM
Rating:
Reviewed by Admin
on
8:25 AM
Rating:
