हाथ-पैरों में कंपकंपी के लक्षण समय से पहले युवावस्था में ही देखने को मिलने लगते है, क्या आप जानते है हाथ या पैर कांपने के क्या कारण हो सकते है? ज्यादातर ये लक्षण उस समय देखने को मिलते है जब आपका गुस्सा तेज हो जाता है या फिर किसी बीमारी के होने पर, ये लक्षण देखे जा सकते है।
कंपकंपी आने के कारण:
कंपकंपी आने के कारण:
# शरीर में कंपकंपी का समय से पहले होना ट्रेमर होने का कारण बनता है। इसमें नर्वस सिस्टम डिसऑर्डर हो जाता है जिसका पहला असर हाथों में दिखाई देता है, फिर ये धीरे-धीरे बढ़ते हुए पूरे शरीर में फैलने लगता है।
# हाथों में कांपने के कुछ कारण अनुवांशिक भी बताए जाते है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चले आते है। 30 से 40 वर्ष की उम्र में हाथ के कांपने की समस्या काफी खतरनाक मानी जाती है। उसका असर बच्चे पर भी पड़ता है।
# समय से पहले हाथ पैर का कंपना पार्किंसन रोग के कारण भी होता है, आज के समय में यह बीमारी दुनिया भर में अपना पैर पसार रही है।
बीमारियों के कारण कंपकंपी:
# मल्टीपल स्केलरोसिस: इस बीमारी में दिमाग की नर्व सेल्स इंसुलेटिंग काम करना बंद करती है, तो उससे शरीर में कंपन होने की समस्या पैदा होने लगती है।
# स्ट्रोक: अगर किसी व्यक्ति को बार-बार झटके पड़ने की शिकायत होती है तो उसके शरीर में भी कंपन कि शिकायत बढ़ने लगती है। ये काफी गंभीर समस्या होती है।
# ब्रेन में चोट: दिमाग में अंदरूनी चोट के लगने से अंदर की नसें जब दब जाती है तो ऐसे में और भी कई परेशानियां बढ़ने लगती है। इसे टीबीआई कहते हैं। यह एक घातक बीमारी होती है।
# पार्किंसन: जब हमारे शरीर के नर्व सिस्टम में परेशानी बढ़ने लगती है, तो शरीर में काफी झनझानाहट होती है। जिससे एमएनडी नामक बीमारी के होने के खतरे बढ़ने लगते है। यह काफी जटिल बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है।
क्यों होती है हाथ-पैरों में कंपकंपी, जानें इस के बारे में
Reviewed by Admin
on
8:41 AM
Rating:
Reviewed by Admin
on
8:41 AM
Rating:
