वनडे में सबसे लंबी कप्तानी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज, नंबर 1 की पारी सबसे शानदार

क्रिकेट दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है इस खेल में हमेशा बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और जो टीम का बेस्ट खिलाड़ी होता है उसको टीम की कमान सौंपी जाती है आज हम आपको उन पांच भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में सबसे लंबी पारी खेली है।
5. विराट कोहली

वनडे में सबसे लंबी कप्तानी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज, नंबर 1 की पारी सबसे शानदार
Third party image reference
भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फरवरी 2018 को भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 159 गेंदों में नाबाद 160 रन की शानदार पारी खेली थी।
4. कपिल देव

Third party image reference
भारत के पूर्व महान बल्लेबाज कपिल देव ने जिंबाब्वे के खिलाफ जून 1983 को भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 138 गेंदों में नाबाद 175 रन की शानदार पारी खेली थी। कपिल देव अपने टाइम के क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माने जाते थे।
3. सचिन तेंदुलकर

Copyright Holder: Cric king
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बतौर कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 1999 को भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 150 गेंदों में नाबाद 186 रन की शानदार पारी खेली थी। क्रिकेट की दुनिया में जब भी कोई रिकॉर्ड की बात आती है तो सचिन तेंदुलकर का नाम जरूर रहता है।
2. रोहित शर्मा

Copyright Holder: Cric king
भारतीय टीम के खतरनाक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर 2017 को भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 153 गेंदों में नाबाद 208 रन की शानदार पारी खेली थी। रोहित शर्मा दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते हैं क्योंकि रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाएं। जो कि अपने आप में एक महान कीर्तिमान है।
1. विरेंद्र सहवाग

Copyright Holder: Cric king
भारत की तरफ से बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसंबर 2011 को भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 149 गेंदों में 219 रन की शानदार पारी खेली थी।
वनडे में सबसे लंबी कप्तानी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज, नंबर 1 की पारी सबसे शानदार वनडे में सबसे लंबी कप्तानी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज, नंबर 1 की पारी सबसे शानदार Reviewed by Admin on 8:53 AM Rating: 5
Powered by Blogger.