निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का आज जन्मदिन है। मौजूदा पीढ़ी ही नहीं, बल्कि हमसे पहले की पीढ़ी भी यश चोपड़ा की फिल्मों की फैन रही है। उन्होंने अपने करियर में ना केवल कई सुपरहिट फिल्में दी, बल्कि कई कलाकारों को पहचान भी दिलाई। यश चोपड़ा का निधन 21 अक्टूबर 2012 को हो गया था। यश चोपड़ा 60-70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मुमताज के दीवाने हुआ करते थे। मुमताज को यश चोपड़ा बहुत पसंद करते थे। उनकी मुस्कान का हर कोई दीवाना था।
Third party image reference
यह भी कहा जाता है कि दोनों शादी करने का मन भी बना चुके थे। उस समय दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत समय बिताते थे। यश चोपड़ा मुमताज के इतने दीवाने थे कि उन्होंने अपनी फिल्म आदमी और इंसान में सायरा बानो के साथ मुमताज को भी कास्ट कर लिया था। फिल्म में सायरा बानो मुख्य किरदार में थी, जबकि मुमताज साइड रोल में थी। इस फिल्म में यश चोपड़ा ने मुमताज के लिए एक अलग से स्पेशल गाना भी रख लिया। जबकि सायरा बानो फिल्म में कुछ खास नहीं कर पाईं।
Third party image reference
यश चोपड़ा की बदौलत इस फिल्म से मुमताज लीड हीरोइन बन गई। इन दोनों के प्यार को देखते हुए यश चोपड़ा के बड़े भाई बीआर चोपड़ा रिश्ता लेकर उनके घर गए, लेकिन बात नहीं बनी। मुमताज का कियर तेजी से रफ्तार पकड़ था। लेकिन उनके घरवाले नहीं चाहते थे कि वह अपने करियर को बीच में छोड़कर शादी कर ले। इसी वजह से यश चोपड़ा और मुमताज का रिश्ता खत्म हो गया।
Third party image reference
यश चोपड़ा ने इसके बाद पामेला सिंह से शादी कर ली। जबकि मुमताज ने अपने करियर और फिल्मों पर ध्यान देना शुरू कर दिया। मुमताज काफी मशहूर हो गईं। इसके बाद उन्होंने एक व्यवसाई से शादी करके फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी।
मुमताज के दीवाने हुआ करते थे यश चोपड़ा, टूट गया पत्नी बनाने का सपना, ये थी वजह
Reviewed by Admin
on
3:04 AM
Rating:


