जब सैफ और अमृता की शादी में गेस्ट बनकर पहुंची थीं 12 साल की करीना, जाने फिर क्या हुआ

सैफ अली खान की पहली शादी उनसे उम्र में 12 साल बड़ी अमृता सिंह से हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन इनकी शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाई। आपको बता दें कि जब सैफ अली खान की पहली शादी हुई थी तो उस समय करीना कपूर केवल 12 साल की थी और इस शादी में करीना अपने परिवार के साथ गेस्ट बनकर पहुंचे थीं।

Third party image reference
करीना ने सैफ को शादी की बधाई देते हुए कहा था- मुबारक हो अंकल। तब सैफ ने रिप्लाई करते हुए कहा था- थैंक्यू बेटा। करीना और सैफ अली खान की लव स्टोरी फिल्म टशन के सेट से शुरू हुई। इस फिल्म में काम करते हुए दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद करीना ने 2012 में सैफ अली खान से शादी कर ली।

Third party image reference
बता दे कि सैफ अली खान करीना से उम्र में 10 साल बड़े हैं। करीना और सैफ ने पहले कोर्ट मैरिज की। इसके बाद दोनों ने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। बता दें कि अपनी शादी में करीना ने वही लहंगा पहना था, जो उनकी सास शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था। हालांकि करीना ने इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से थोड़ा बदलाव करवाया था।

Third party image reference
बता दें कि सैफ अली खान के अमृता सिंह से दो बच्चे हैं, जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। करीना ने 2016 में एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम तैमूर अली खान रखा गया। तैमूर अली खान बहुत ज्यादा क्यूट है और वो आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाया रहता है। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। करीना कपूर का सारा अली खान और इब्राहिम अली खान से भी अच्छा रिश्ता है।
जब सैफ और अमृता की शादी में गेस्ट बनकर पहुंची थीं 12 साल की करीना, जाने फिर क्या हुआ जब सैफ और अमृता की शादी में गेस्ट बनकर पहुंची थीं 12 साल की करीना, जाने फिर क्या हुआ Reviewed by Admin on 3:02 AM Rating: 5
Powered by Blogger.