तीन बच्चों की मां VANITHA VIJAYAKUMAR ने तीसरी बार रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें

तमिल एक्ट्रेस वनिता विजयकुमार (Vanitha Vijayakumar) ने फिल्म निर्माता पीटर पॉल (filmmaker Peter Paul) से शादी रचाई। इस कपल ने शनिवार को चेन्नई में घर ही ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की।  दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 





शादी के वनिता ने व्हाइट कलर का वेडिंग गाउन पहना था तो वहीं पीटर ने ब्लैक कलर का सूट पहना था। कोरोना  वायरस के चलते इस शादी में दोनों के परिवार वालों और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। बता दें कि वनिता को बिग बॉस तमिल के तीसरे सीजन से लोकप्रियता मिली थी।


वनिता ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर पीटर से शादी की बात की थी। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने कहा था, मैं पीटर ने एक दोस्त के रूप में मिली। जब भी मुझे उसकी जरूरत थी उसने मेरी हर संभव मदद की। वनिता ने पीटर को सरल, देखभाल करने वाला, प्यार करने वाला और ईमानदार इंसान बताया।


बहुत कम लोग जानते है कि ये वनिता की तीसरी शादी है। अपनी पिछली दो शादी से वनिता का एक बेटा और दो बेटियां हैं। अपने पोस्ट में वनिता ने साफ किया है कि उन्होंने अपने बच्चों के कहने पर ही पीटर से शादी के प्रस्ताव को स्वीकार किया। वनिता ने 1995 में तमिल फिल्म "चंद्रलेखा" के साथ एक अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की थी।
तीन बच्चों की मां VANITHA VIJAYAKUMAR ने तीसरी बार रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें तीन बच्चों की मां VANITHA VIJAYAKUMAR ने तीसरी बार रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें Reviewed by kumar on 3:47 AM Rating: 5
Powered by Blogger.