स्वीटी गौर - फेमस टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने महज़ 16 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिया ने दिल्ली की गीता कॉलोनी में अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार रात पुलिस को सिया की आत्महत्या की खबर मिली। हालांकि अभी तक आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। सिया अपनी टिकटॉक वीडियोज़ के चलते सोशल मीडिया पर काफी फेमस थी। टिकटॉक पर उनके 11 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
पिछले कई सालों से सिया डांस के वीडियो बना रही थी। इन वीडियो को वह टिकटॉक के अलावा इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर भी शेयर करती थी। पिछले कुछ सालों में वह टिकटॉक की बदौलत बड़ी स्टार बन गई थी। वहीं, सिया बॉलीवुड की बड़ी स्टार बनना चाहती थी, अब उनके यूं चले जाने से उनका सपना अधूरा रह गया।
बता दें कि सिया कक्कड़ सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहती थी और जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर भी आने वाली थी। सिया ने अपनी आखिरी पोस्ट 5 दिन पहले अपलोड किया था । सिया की मौत की खबर को कंफर्म करते हुए उनके मैनेजर अर्जुन सरीन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया, "यह कुछ व्यक्तिगत कारण की वजह से हो सकता है । अपने काम में वह अच्छा कर रही थी । कल रात को मेरे और उनके बीच एक नए प्रोजेक्ट को लेकर बात हुई थी और वह नॉर्मल लग रही थी ।
सिया की मौत से दुखी उनका परिवार फिलहाल कोई भी प्रतिक्रिया देने की हालत में नहीं है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि सिया के कुछ परिवारवालों ने बताया है कि सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रही पॉपुलैरिटी के चलते सिया को कुछ दिनों से धमकियां मिल रही थी । अब उन्हें धमकियां कौन दे रहा था और क्यों, फिलहाल पुलिस इसका जवाब ढूंढ रही है । जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सिया का फोन जब्त कर लिया है और वो इसके जरिए ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सिया ने खुदकुशी क्यों की ।
कोविड-19 की वजह से लॉक डाउन हुआ तो सिया ने अपने घर पर ही टिकटॉक की वीडियो बनाकर पोस्ट करना शुरू कर दिया, हालांकि पिछले कुछ दिनों से अनलॉक-1 के बाद सिया ने बाहर निकलना शुरू कर दिया था। सिया डीयू के एक कॉलेज से स्नातक कर रही थी।

SIA KAKKAR को लगातार धमकियां मिल रही थी, परिवार ने किया खुलासा !
Reviewed by kumar
on
6:22 AM
Rating:
Reviewed by kumar
on
6:22 AM
Rating: