सौरव गांगुली की ICC चेयरमैन बनने की राह हुई आसान, पीसीबी अध्यक्ष ने नाम लिया वापस

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के अध्यक्ष एहसान मनी (Ehsan Mani) ने कहा कि वह आईसीसी चेयरमैन पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे. एहसान मनी का बयान काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का नाम प्रतिष्ठित भूमिका के लिए सबसे आगे चल रहा है.

बता दें बीते दिनों ही इस तरह की मीडिया रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि मनी आईसीसी चेयरमैन का चुनाव लड़ सकते हैं और कई टेस्ट खेलने वाले देश उनका समर्थन कर रहे हैं क्योंकि वो चाहते हैं कि आईसीसी में बीसीसीआई के बढ़ते दबदबे को कम किया जा सके.


मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा,"यह सही है कि मैं आईसीसी चैयरमेन पद का चुनाव नहीं लड़ रहा हूं. मैंने मीडिया में भी इस बात का ऐलान किया है. मैं कभी इसके लिए दिलचस्पी नहीं है. वास्तव में खबर भारत से आई थी. मुझे कुछ लोगों द्वारा चुनाव लड़ने के लिए संपर्क किया गया था और मैंने कहा है कि मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है."

खबर के अनुसार, जब पीसीबी अध्यक्ष से यह पूछा गया कि सौरव गांगुली का एक प्रतिद्वंद्वी कम हो गया को उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सौरव गांगुली आईसीसी चेयरमैन का चुनाव लड़ने वाले हैं.

इस महीने के मध्य में आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन शशांक मनोहर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. शशांक मनोहर ने साफ किया है कि वो अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे और उसके बाद से ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी, और इंग्लैंड के कोलिन ग्रेवस को लेकर दावा किया जा रहा है कि तीनों ही इस पद के लिए रेस में हैं.
सौरव गांगुली की ICC चेयरमैन बनने की राह हुई आसान, पीसीबी अध्यक्ष ने नाम लिया वापस सौरव गांगुली की ICC चेयरमैन बनने की राह हुई आसान, पीसीबी अध्यक्ष ने नाम लिया वापस Reviewed by kumar on 3:29 AM Rating: 5
Powered by Blogger.