लॉकडाउन के चलते बंद करने पड़े इतने शोज, टीवी इंडस्ट्री को हुआ करोड़ों का नुकसान, कइयों को नहीं मिली सैलरी

मुंबई. कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में दहशत फैली हुई है। हर कोई इस महामारी की वजह से डरा-सहमा है। रोज हजारों लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में कई दिनों से चल रहे लॉकडाउन में अब ढील दी गई है। खबरों की मानें तो कोरोना लॉकडाउन की वजह से आमजनों की तरह ही टीवी इंडस्ट्री को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके चलते इंडस्ट्री को करोड़ों को नुकसान भी हुआ है। आपको बता दें कि इसी वजह अब तक टीवी पर आने वाले कई शोज पर ताला लग चुका है। इतना ही नहीं कई स्टार्स ऐसे भी है जो अभी भी अपनी सैलरी का इंतजार कर रहे हैं।



शो बंद करने लिया फैसला
मीरा देओस्थले स्टारर शो विद्या के बंद होने की खबरें बीते हफ्ते ही सामने आई है। शो के प्रोड्यूसर महेश पांडे ने जानकारी दी है कि लॉकडाउन की वजह से हुए नुकसान के चलते उन्हें ये फैसला लेना पड़ा है। जहां शो बेहद के पहले पार्ट ने दर्शकों का दिल जीता था वहीं इसका दूसरा पार्ट कुछ खास नहीं चल पाया। ऐसे में मेकर्स ने जेनिफर विंगेट और शिविन नारंग के इस शो को बंद करने का फैसला ले लिया है। अलीशा पंवार स्टारर सीरियल मेरी गुड़िया को भी बंद किया जा रहा है। बीते साल दिसंबर में शुरू हुआ ये शो टीआरपी लिस्ट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा था। एकता कपूर भी नुकसान नहीं झेल पाईं और उन्होंने अपने सुपरनैचुरल शो 'नागिन 4' के बंद होने की घोषणा कर दी है।


शो को हुआ बहुत ज्यादा नुकसान


लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल कार्तिक पूर्णिमा को भी भारी नुकसान हुआ है। इस शो की एक्ट्रेस पौलमी दास ने ही शो के बंद होने की खबर की पुष्टि की थी। बता दें कि सोनी टीवी ने एक साथ अपने कई शोज के ऑफ एयर करने की घोषणा की थी। 'पटियाला बेब्स' के बंद होने की खबर सुनकर अशनूर कौर को बड़ा धक्का लगा था। सीरियल इश्क शुभान अल्लाह ने टीआरपी लिस्ट में खूब धमाल मचाया है, लेकिन हाल ही में इसके भी बंद होने की खबर सामने आई है।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बंद


दिल ये जिद्दी है टीवी सीरियल को भी कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बंद किया जा रहा है। मोनालिसा स्टारर सीरियल नजर 2 को शुरू हुए कुछ दिन ही हुए थे लेकिन लॉकडाउन के चलते गुल खान ने इसे बंद करने का ऐलान कर दिया है। शो इशारों-इशारों में का नुकसान मेकर्स भी नहीं झेल पाए। शो दिल जैसे धड़के धड़कने दो पर भी कोरोना की मार पड़ी। दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ ना शो भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाया और इसे भी बंद करना पड़ा।

लॉकडाउन के चलते बंद करने पड़े इतने शोज, टीवी इंडस्ट्री को हुआ करोड़ों का नुकसान, कइयों को नहीं मिली सैलरी लॉकडाउन के चलते बंद करने पड़े इतने शोज, टीवी इंडस्ट्री को हुआ करोड़ों का नुकसान, कइयों को नहीं मिली सैलरी Reviewed by kumar on 3:33 AM Rating: 5
Powered by Blogger.