भारतीय खेल जगत में शोक की लहर, इस दिग्गज क्रिकेटर का कोरोना वायरस से हुआ निधन

कोरोना वायरस के इस प्रकोप के बीच भारतीय खेल जगत के लिए बुरी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, जाने-माने क्लब क्रिकेटर और दिल्ली की अंडर 23 टीम के पूर्व सहयोगी स्टाफ संजय डोभाल का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सोमवार की सुबह निधन हो गया। उनके परिवार के करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी। डोभाल 53 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी तथा दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सिद्धांत राजस्थान के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलता है और छोटा बेटा एकांश दिल्ली की अंडर 23 टीम में है ।


डीडीसीए के एक अधिकारी ने बताया, ‘डोभाल में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण थे और उन्हें पहले बहादुरगढ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जांच में वह पॉजिटिव पाए गए। उसके बाद हालात बिगड़ने पर उन्हें द्वारका के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। उन्हें प्लाज्मा थेरेपी भी दी गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ।


फिरोजशाह कोटला मैदान पर जाना माना चेहरा डोभाल दिल्ली के क्रिकेटरों वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, मिथुन मन्हास के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने सोनेट क्लब के लिए क्रिकेट भी खेला।

If anyone in Delhi has recovered from Covid-19 atleast 20 days ago, request you to please donate blood O-ve and help with plasma therapy for Sanjay Dobhal. He is critical and in urgent need of plasma therapy. pic.twitter.com/XlsaK3GvW8

— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 28, 2020
डोभाल ने एयर इंडिया के लिए खेलने के बाद जूनियर क्रिकेटरों को कोचिंग देना शुरू किया। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सीके खन्ना, दिल्ली के दिग्गज खिलाड़ियों मदन लाल और मन्हास ने उनके निधन पर शोक जताया है।

pic.twitter.com/JX0Gk55fBw

— DDCA (@delhi_cricket) June 29, 2020
डीडीसीए ने ट्वीट किया, 'संजय डोभाल की असामायिक मृत्यु क्रिकेट जगत के लिए एक बहुत बुरी खबर है। डीडीसीए की ओर से मैं इस अपूरणीय क्षति पर दिल से अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में हमारी प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं। ईश्वर परिवार को इस गम से उबरने का साहस दे।'

Shocked and saddened. Lost an importat member of our cricket fraternity today. Sanjay Dobhal bhai (53) is no more. There isn’t a cricketer in this country who he didn’t help...and did it with a smile. Always. Went away too soon...may your soul R.I.P. #Covid_19

— Aakash Chopra (@cricketaakash) June 29, 2020
पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी संजय के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'इस खबर से मैं दुखी और सदमे में हूं। क्रिकेट की दुनिया के एक महत्वपूर्ण इनसान को हमने आज खो दिया। संजय डोभाल भाई (53) आज नहीं रहे। इस देश में ऐसा कोई क्रिकेटर नहीं है जिसकी उन्होंने मदद न की हो... और ऐसा उन्होंने हमेशा हंसते हुए किया। हमेशा। वह काफी जल्दी चले गए। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। #Covid_19।'


भारतीय खेल जगत में शोक की लहर, इस दिग्गज क्रिकेटर का कोरोना वायरस से हुआ निधन भारतीय खेल जगत में शोक की लहर, इस दिग्गज क्रिकेटर का कोरोना वायरस से हुआ निधन Reviewed by kumar on 4:56 AM Rating: 5
Powered by Blogger.