क्रिकेट प्रेमियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अगले महा में टीम इण्डिया का इस टीम से मुकाबला होने का रास्ता हुआ साफ.

कोरोना वायरस के कारण भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे पर बरकरार अनिश्चितता के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एससीएल) ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से अनुरोध किया है कि वे जुलाई में इस निर्धारित श्रृंखला के लिए दौरा करने पर गंभीरता से विचार करें।
भारतीय टीम के आगामी कार्यक्रम में जून- जुलाई में श्रीलंका का दौरा शामिल है जहां टीम को तीन एकदिवसीय और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं। ‘द आईलैंड’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक एससीएल जुलाई के आखिरी में भारतीय टीम के साथ सीमित ओवरों का मुकाबला खेलने का इच्छुक है। उसने इसके लिए बीसीसीआई को ई-मेल भी किया है।
ये भी पढ़े :-
  • वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड में सीधे इंटरव्यू से विभिन्न पदों पर हो रही है भर्ती, दसवी पास लास्ट डेट से पहले करे आवेदन ...
  • बिजली निगम सीमित में कंपनी सचिव के पदों पर भर्ती, डायरेक्ट मेरिट के आधार पर होगी भर्ती, लास्ट डेट निकट जल्द करे आवेदन
  • कोचीन शिपयार्ड में दसवी पास के लिए नौकरी करने का सुनहरा मौका
रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया, ‘ उन्हें सख्त क्वारेंटीन के नियमों का पालन करना होगा और प्रशंसकों की सुरक्षा को देखते हुए श्रृंखला का आयोजन दर्शकों के बिना होगा। बीसीसीआई का रूख हालांकि साफ है कि जब तक सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश और यात्रा की सलाह नहीं दी जाती है, वे इस समय कुछ भी करने में सक्षम नहीं होंगे
बोर्ड को बीसीसीआई के जवाब का इंतजार है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई को ई-मेल भेज कर जुलाई के आखिरी में द्विपक्षीय क्रिकेट को फिर से शुरू करने की संभावना पर विचार करने को कहा है।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अगले महा में टीम इण्डिया का इस टीम से मुकाबला होने का रास्ता हुआ साफ. क्रिकेट प्रेमियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अगले महा में टीम इण्डिया का इस टीम से मुकाबला होने का रास्ता हुआ साफ. Reviewed by kumar on 6:30 AM Rating: 5
Powered by Blogger.