शुगर के मरीजों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना होता है, ताकि उनकी शुगर कंट्रोल में रहे और साथ ही शरीर को एनर्जी भी मिलती रहे। डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर के अलावा अन्य कई पोषक तत्वों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। खाने में रोटी सबसे अहम चीज है। अगर यह ही शुगर बढ़ाने लगे तो तंदुरुस्त रहना मुश्किल होगा।
शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं तो इन आटों को करें अपनी डाइट में शामिल…
डायबिटीज के मरीजों के लिए आटे का चुनाव करना अक्सर मुश्किल हो सकता है। डायबिटीज में कौन सा आटा खाएं, इस बात को लेकर कई डायबिटीज रोगियों में संशय रहता है। आपको बता दें कि कई तरह के आटे ऐसे हैं, जो शुगर को कंट्रोल रख सकते हैं, तो कुछ आटे आपका शुगर लेवल बढ़ा भी सकते हैं। हम आपको पांच तरह के आटे के बारे में बता रहे हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद हो सकते हैं।
जौ का आटा
जौ का आटा डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। जौ के आटे से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए भी ये काफी असरदार है। हफ्ते में कम से कम 2-3 दिन इस आटे का सेवन कर डायबिटीज रोगियों को फायदा हो सकता है।
बेसन
बेसन का इस्तेमाल अक्सर हम कड़ी-पकौड़ा बनाने और बेसन की चीजें बनाने में करते हैं। लेकिन अगर डायबिटीज का रोगी बेसन के आटे का सेवन करता है तो ब्लड शुगर लेवल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बेसन चने को पीसकर बनाया जाता है, इसलिए इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बेसन में घुलनशील फाइबर जैसे तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर के अवशोषण को धीमा कर सकता है।
कुट्टू का आटा
डायबिटीज के मरीजों को कुट्टू का आटा खाना चाहिए। कई अध्ययनों में सामने आया है कि डायबिटीज रोगी अगर कुट्टू के आटे को डाइट में शामिल करते हैं तो ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है।
राजगिरा का आटा
पोषक तत्वों से भरपूर राजगिरा का आटा डायबिटीज की रोगियों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। राजगिरा के आटे में हाई प्रोटीन, खनिज, विटामिन, और लिपिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। राजगिरा के आटे को डायबिटीज के मरीजों के खाने में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं।
रागी का आटा
रागी का आटा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही यह डायबिटीज से लड़ने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। फाइबर के गुणों से भरपूर रागी का आटा डायबिटीज की समस्या में काफी असरदार हो सकता है। इस आटे से न सिर्फ आपका पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है, बल्कि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकता है।

Reviewed by kumar
on
7:52 AM
Rating:
Reviewed by kumar
on
7:52 AM
Rating: