क्या कोरोना ने ली बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की जान !

नई दिल्ली : देश में जारी कोरोना संकट का कोहराम लगातार जारी है, जिसने साल के शुरूआत में ही दुनिया के कई देशों में दस्तक दी थी। इस महामारी ने जहां दुनिया की चलती अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है, वहीं इसने कई शॉकिंग खबर भी दिये है। आपको बता दें आज बॉलीवुड पर्दे के जाने-माने सितारे सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा बॉलीवुड जगत सदमे में है।

कोरोना ने ली बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की जान !
हालांकि अभी तक उनके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की मानें तो मुंबई पुलिस को सुशांत सिंह के घर से दवाइयां और प्रिसक्रिप्शन मिले है, जिसके मुताबिक एक्टर डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। खबरों की मानें तो सुशांत पिछले 6 महीने डिप्रेशन का शिकार थे, जिसे लेकर वो अपना इलाज करा रहे थे। वे अपने उस डिप्रेशन से उबर पाते, बाकी कोर कसर कोरोना महामारी ने पूरा कर दिया। क्योंकि कोरोना को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन था, जिस कारण लोग ना कहीं सकते थे और ना कोई आ सकता था। सारे कामकाज ठप पड़े थे।

अगर यह महामारी नहीं आता तो शायद सुशांत आज हमारे बीच मौजूद रहते, क्योंकि कहा जाता है कि आप डिप्रेशन का शिकार तब होते है, जब आप खाली होते है, अकेले होते है और आमदनी का कोई स्रोत नहीं रहता। वैसे तो सुशांत अपनी मां के बेहत करीब है, जो इस दुनिया में नहीं रही। आपको बता दें कि अपने इस कदम से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी मां को एक इमोशनल पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि'आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत'।

काश आज भी देश की वर्तमान स्थिति पहले की ही तरह होती, क्योंकि पिछले लगभग 3 से 4 महीनों ने बहुत कुछ छिना है और अगर जल्द ही इस महामारी का कोई तोड़ निकाल सका, तो आने वाले दिन और भी भयावह हो सकते है।

ऐ वक्त मुझे तू वो समय लौटा दें, हंसी खुशियों के साथ रहूं मुझे मेरे परिवार, दोस्त, यार से मिला दें।

कोरोना ने जिंदगी की खुशियों में आग लगा दी, किया कितनों को बेरोजगार कितनों की जां ली।

ऐ वक्त मुझे वो पल लौटा दें, तु मुझे मेरी मां से मिला दें।

मां के गोद में सिर रहकर सारे शिकायत तेरी करूंगा, अगर रहीं जिंदगी तो कल फिर तुझसे मिलूंगा।

Topic: #सुशांत सिंह राजपूत #बॉलीवुड #आत्महत्या
क्या कोरोना ने ली बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की जान !  क्या कोरोना ने ली बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की जान ! Reviewed by kumar on 4:36 AM Rating: 5
Powered by Blogger.