पीरियड के समय संबंध बनाने से पहले इन बातों का रखें खास तौर पर ध्यान

कपल्स का मानना होता है कि पीरियड्स में गर्भ नहीं रहता है। ज़्यादातर महिलाओं का मंथली साइकल 28 दिनों का होता है। इसमें ऑव्यूलेशन प्रक्रिया आपके 28 दिनों के मंथली साइकल के बीचों बीच 14वें दिन शुरू होती है। इसमें पहले दिन से ही 24 घंटे तक आपके अंडे जीवित रहते हैं। वहीं, स्पर्म 5 से 7 दिन तक जिंदा रह सकते हैं।
ज़्यादातर महिलाओं को लगता है कि पीरियड्स में सेक्स करना सबसे सेफ होता है। बिना प्रोटेक्‍शन यूज क‍िए इस दौरान वो कभी भी प्रेग्नेंट नहीं हो सकती है। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है सेक्स करने से प्रेग्‍नेंसी का खतरा हमेशा बना रहता है। गाइनोकॉलोजिस्ट्स की मानें तो पीर‍ियड में 1 से 15 प्रतिशत तक प्रेग्‍नेंट होने की संभावना बढ़ जाती है।
कभी-कभी पीरियड्स का साइकल छोटा होता है। अगर यह गैप 22 दिन से कम है तो पीरियड्स के तुंरत बाद ऑव्यूलेशन होता है। यह गैप सिर्फ तीन-चार दिन का भी हो सकता है। इसका मतलब है कि अगर आपने बिना प्रोटेक्शन के पीरियड्स के आखिरी दिन या पांचवें दिन इंटरकोर्स किया और फिर ऑव्यूलेशन होता है तो स्पर्म से मिलकर अंडा फर्टलाइज़ हो जाएगा। छोटे पीरियड साइकल वाली महिलाओं में पीरियड्स के दौरान प्रेग्नेंसी का खतरा ज़्यादा होता है।
पीरियड के समय संबंध बनाने से पहले इन बातों का रखें खास तौर पर ध्यान पीरियड के समय संबंध बनाने से पहले इन बातों का रखें खास तौर पर ध्यान Reviewed by kumar on 4:13 AM Rating: 5
Powered by Blogger.