स्टीव स्मिथ मौजूदा समय में टेस्ट के नंबर वन बल्लेबाज हैं और मैदान पर जमकर रन बना रहे हैं। स्टीव स्मिथ ने पिछले साल ही बॉल टेंपरिंग मामले में बैन झेलने के बाद वापसी की और जल्द अपनी जबरदस्त फॉर्म दिखाई। वैसे आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल से काफी प्रभावित हैं।
हाल ही में स्टीव स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों के जवाब में केएल राहुल को अच्छा खिलाड़ी बताया है और उनकी तारीफ भी की है। दरअसल स्मिथ से एक फैन ने सवाल किया था कि किसी एक भारतीय खिलाड़ी का नाम बताइए, जिसने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया हो, इसके जवाब में स्मिथ ने लिखा – केएल राहुल, बहुत अच्छा खिलाड़ी है।
गौरतलब है कि केएल राहुल इस वक्त टीम इंडिया के लिए दोहरी भूमिका में और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 201 रन बनाए थे। वनडे सीरीज से पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज में 224 रन बनाए थे
और वह मैन ऑफ द सीरीज भी रहे। यही नहीं इस साल टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होगी जहां टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। अगर इस दौरे के लिए केएल राहुल को मौका मिलता तो उन पर सबकी निगाहें होंगी।केएल राहुल टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन उन्होंने सीमित प्रारूप में बढ़िया प्रदर्शन करके काम किया है।केएल राहुल पर टीम इंडिया का भी भरोसा है और इसलिए उन्हें टेस्ट टीम में भी मौका मिल सकता है।

विराट नहीं इस भारतीय बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है स्टीव स्मिथ को
Reviewed by kumar
on
5:20 AM
Rating:
Reviewed by kumar
on
5:20 AM
Rating: