अगर आप भी कर रहे हैं वर्क फ्रॉम होम तो एनर्जेटिक रहने के लिए पिएं ये ड्रिंक

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति चल रही है. ऐसे में सभी अधिकांश कंपनियां अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम करवा रहीं हैं. ऐसे में अतिरिक्त एनर्जी की जरूरत घर पर काम करने के लिए दौरान इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि आप घर के काम में भी लगे हुए रहते हैं. अपने काम को बिना रुके पूरी तरीके से खत्म करने के लिए जरूरी है कि आप दिनभर के लिए अपने शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखें.
शरीर में एनर्जी की पर्याप्त पूर्ति के लिए आपको यहां एक बताई जा रही है. यह आपकी सेहत के लिए लाभदायक होने के साथ-साथ आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में काफी मदद प्रदान करेगी.

कई लोग एनर्जेटिक बने रहने के लिए कई प्रकार की केमिकल से तैयार की गई एनर्जी ड्रिंक को भी पीते हैं, लेकिन उसका हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ता है. जबकि घर में मौजूद फल और कुछ खास खाद्य सामग्रियों से तैयार की गई एनर्जी ड्रिंक आपको एनर्जेटिक तो रखती ही है. साथ ही साथ यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसके लिए आप संतरा, अलसी पाउडर, शहद, दही से तैयार होती है.
एनर्जी ड्रिंक आपके शरीर से थकान दूर करने, ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने पाचन क्रिया को दुरुस्त करने और स्ट्रेस को दूर रखने के लिए भी सक्रिय रूप से फायदा पहुंचाती है. चलिए बताते हैं आपको इसे बनाने की विधि के बारे में जानते हैं...
सबसे पहले मध्यम आकार के संतरे को जूसर में डालकर इसका रस निकाल लें. अब जूसर जार में अलसी पाउडर, आइस क्यूब, शहद, दही, पानी और संतरे के जूस को जालें और इसे 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह चलाएं.
ये एक बढ़िया ड्रिंक के रूप में तैयार हो जाए तो एक गिलास में निकालकर इसका सेवन करें. आप चाहें तो इस ड्रिंक को हफ्ते में तीन से चार बार रोज सुबह वर्क फ्रॉम होम शुरू करने से पहले पी सकते हैं.
अगर आप भी कर रहे हैं वर्क फ्रॉम होम तो एनर्जेटिक रहने के लिए पिएं ये ड्रिंक अगर आप भी कर रहे हैं वर्क फ्रॉम होम तो एनर्जेटिक रहने के लिए पिएं ये ड्रिंक Reviewed by kumar on 4:47 AM Rating: 5
Powered by Blogger.