एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) व हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं. दोनों सोशल मीडिया पर एक साथ फोटोज़ व वीडियोज़ शेयर करते रहते हैं. अब हाल ही में नताशा ने कुछ फोटोज़ साझा की हैं, जिसमें उन्हें हार्दिक पांड्या ने स्पेशल तोहफा (Hardik Pandya Gift To Natasa) दिया है.
दरअसल, नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Natasa Stankovic Instagram) से ये फोटोज़ शेयर की हैं. पहली तस्वीर में नताशा दो बड़े गुलाब के गुलदस्तों के साथ नजर आ रही हैं. दूसरी तस्वीर में उन्हें हार्दिक पांड्या वह गुलदस्ता देते दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए नताशा ने कैप्शन में लिखा, आप हमेशा के लिए मेरे हो. उनकी इन तस्वीरों पर अबतक लाखों लाइक्स आ चुके हैं.
हार्दिक पांड्या ने एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक को दिया यह स्पेशल तोहफा
Reviewed by kumar
on
5:27 AM
Rating:
Reviewed by kumar
on
5:27 AM
Rating:
